कोरोना वैक्सीन लेने पर सेक्स वर्कर के साथ फ्री टाइम, जानिए कहां मिल रहा ये गजब का ऑफर
नई दिल्ली, 11 नवम्बर। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण में तेजी लाने के लिए दुनिया भर में अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। बहुत सारे देश अपने नागरिकों को टीकाकरण के लिए कई तरीके से प्रोत्साहन दे रहे हैं। इसमें फ्री बीयर से लेकर राशन, बढ़िया क्लब की मेंबरशिप और कई सारे आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग टीका लगवा सकें। लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां पर कोरोना टीकाकरण के लिए ऐसा ऑफर दिया जा रहा है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां इस देश में कोरोान टीका लगवाने वालों को सेक्स वर्कर के साथ मुफ्त समय बिताने का मौका दिया जा रहा है।

अपनी पसंद की महिला के साथ वक्त मौका
ये देश है ऑस्ट्रिया, जहां की राजधानी वियना में ऐसे लोग सेक्स वर्कर के साथ मुफ्त समय बिता सकते हैं जो अपना कोरोना टीकाकरण करवा रहे हैं।
मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक वियना में फन पलास्ट ब्रोथल वैक्सीन न लेने वाले लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इसके बदले में उन्हें अपनी पसंद की महिला (लेडी ऑफ देयर चॉइस) के साथ 30 मिनट मुफ्त बिताने का मौका दिया जा रहा है।

वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए ऑफर
आस्ट्रिया में अभी केवल 64 प्रतिशत लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है। जिन लोगों को टीका नहीं लगा है उन्हें रेस्तरां, पब, सैलून और अन्य सार्वजनिक जगहों पर बिना टीकाकरण वाले लोगों के प्रवेश पर को प्रतिबंधित किया गया है।
देश में सख्त 2जी नियम लागू हैं जिसके तहत होटल और सिनेमाघरों या फिर 25 से अधिक लोगों के कार्यक्रम में जाने के लिए पूर्ण टीकाकरण का प्रमाणपत्र या फिर कोरोना वायरस से रिकवरी का प्रमाणपत्र देना आवश्यक है। ऐसे में ब्रोथल ने ग्राहकों को कोरोना वायरस वैक्सीन के प्रति प्रोत्साहन देने के लिए ये ऑफर देने का फैसला किया है ताकि अधिक से अधिक लोग वैक्सीन के लिए आगे आएं।

तेजी से बढ़े कोरोना के मामले
इसके तहत 4 सप्ताह का संक्रमण अवधि घोषित की गई है जिसके दौरान पहली डोज और एक आरटी-पीसीआर टेस्ट के बाद प्रतिबंधित स्थानों पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। देश में कोरोना संक्रमण साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद बीते शुक्रवार को ही नए नियम को लागू किया गया है।
2.5 करोड़ की आबादी वाले यूरोपीय देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आस्ट्रिया में बीते शनिवार को 24 घंटे के भीतर 9943 नए कोरोना के मामले सामने आए जो अब तक का सर्वाधिक है। इसके पहले 13 नवम्बर 2020 को 9586 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए थे।

महिला और पुरुष दोनों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहन
वियना का ये वेश्याघर पुरुष और महिला दोनों को कोरोना टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
कोरोना के बढ़ते मामले और प्रतिबंधों के चलते वेश्याघरों में भी ग्राहकों बहुत कम आ रहे हैं जिसके चलते यहां पर संकट की स्थिति बन रही है। मेल ऑनलाइन ने एक वेश्याघर के संचालक के हवाले से लिखा है कि महामारी के चलते ग्राहकों में 50 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है। इस पहल के साथ उम्मीद की जा रही है कि ग्राहकों की संख्या में तेजी आएगी।












Click it and Unblock the Notifications