US में बाइडेन के मेहमान हैं पीएम मोदी, ऑस्ट्रेलिया के PM ने चाट-जलेबी खाकर किया दोस्त को मिस
Australin PM Chaat Narendra Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले महीने जब ऑस्ट्रेलिया गये थे, उस वक्त उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से चाट और जलेबी खाने का आग्रह किया था। और इस वक्त जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका में राष्ट्रपति बाइडेन के विशेष मेहमान बने हुए हैं, उस वक्त उन्हें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री दोस्त एंथनी अल्बनीज चाट-जलेबी खाते हुए याद कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्हें चाट और जलेबी खाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने चाट और जलेबी खाने का वीडियो और फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और प्रधानमंत्री मोदी को टैग किया है।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने खाई जलेबी-चाट
सिडनी के उप-नगर हैरिस पार्क में, जिसे लिटिल इंडिया कहा जाता है, वहां ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने ट और जलेबी जैसे भारतीय स्ट्रीट फूड का स्वाद चखा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, उस वक्त उन्होंने एंथनी अल्बनीज से चाट और जलेबी खाने का आग्रह किया था और अब ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री ने उस आग्रह को स्वीकारते हुए चाट और जलेबी खाई है।
एंथनी अल्बनीज ने चाट और जलेबी खाते हुए अपनी फोटो और एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।
एंथनी अल्बनीज ने अपने ट्वीट में लिखा है, कि "एंड्रयू चार्लटन के साथ लिटिल इंडिया, हैरिस पार्क में शानदार शुक्रवार की रात। हमने चैटकाज़ में चाट और जयपुर स्वीट्स में जलेबी खाई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिफारिशों को आज़माया है!"
आपको बता दें, कि पररामट्टा में स्थित हैरिस पार्क, एक बड़े भारतीय समुदाय का निवास स्थान है। यह भारतीय व्यंजनों और कई भारतीय स्वामित्व वाले व्यवसायों और दुकानों के लिए एक प्रसिद्ध है। यहां पर भारतीय समुदाय के सैकड़ों लोग रहते हैं और यहां जाने पर आपको लगेगा, कि आप भारत में ही आ गये हैं, इसीलिए इस जगह को लिटिल इंडिया कहा जाता है।
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पिछले महीने सिडनी के क्यूडोस बैंक एरेना में आयोजित कार्यक्रम में 'लिटिल इंडिया' गेटवे की आधारशिला रखी थी।
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, कि "ऐसा लगता है, कि शुक्रवार की रात आपके लिए यादगार रात रही है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ भारतीय संस्कृति और पाक विविधता को आत्मसात किया गया है। ये एक जीत की तरह है, जैसा भारत और ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती है।" प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान सिडनी में एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया था।












Click it and Unblock the Notifications