चलती संसद में महिला एमपी ने बच्ची को कराया स्तनपान, चर्चा में मामला
वामपंथी पार्टी से सांसद वॉटर्स ने सदन में मतदान के दौरान दो महीने की बेटी आलिया जॉय को स्तनपान कराया। उनके नाम पर ये रिकॉर्ड जुड़ गया है।
केनबरा। ऑस्ट्रेलिया की सांसद लारिसा वॉटर्स संसंद में अपनी दो माह की बेटी को स्तनपान कराने का खबर के बाद दुनियाभर में चर्चा में हैं। वामपंथी पार्टी से सांसद वॉटर्स ने सदन में मतदान के दौरान दो महीने की बेटी आलिया जॉय को स्तनपान कराया।


ऑस्ट्रलियाई सदन में पहली बार हुआ ऐसा
ऑस्ट्रेलियाई संसद में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी महिला सांसद ने ऐसा किया है. दरअसल, ऑस्ट्रेलियन सांसद लारिसा हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने बेटी के जन्म के 10 हफ्ते बाद ही काम पर लौटने का फैसला किया। लारिसा संसद में अपनी नवजात बच्ची को स्तनपन कराने वाली पहली ऑस्ट्रलियन सांसद बन गई हैं।

ट्विटर पर किया शेयर
बच्ची को स्तनपान कराते हुए लारिसा ने एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की और लिखा मुझे बहुत गर्व है कि मेरी बेटी आलिया पहली ऐसी बच्ची है जिसने संसद में स्तनपान किया है। लारिसा के इस ट्वीट को सैंकड़ों लोग शेयर कर चुके हैं।

बीते साल मिली थी संसद में ब्रेस्टफीडिंग की अनुमति
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि सभा ने पिछले साल संसद में स्तनपान कराने की अनुमति दी थी, लेकिन किसी सांसद ने संसद में स्तनपान नहीं कराया था. अब लारिसा के नाम पर ये रिकॉर्ड जुड़ गया है।

लारिसा ने कहा, महिलाओं को मिले सम्मान
लारिसा ने इस पर कहा कि महिलाओं के लिए कार्यस्थलों पर अच्छा माहौल मिलना चाहिए। उन्होंने ट्विटर पर कुछ और महिलाओं की भी कार्यस्थलों पर ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए तस्वीर शेयर की और इसे सामान्य बताया।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications