VIDEO: शावर के नीचे झूम-झूम कर नहाने लगा बाथरूम में घुसा सात फीट का सांप, परिवार के उड़े होश
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया का एक परिवार उस वक्त चौंक गया, जब उसने अपने बाथरूम में सांप को नहाते देखा। सात फीट लंबा ये पेथॉन (अजगर) बाथरूम में लटका हुआ था और झूम-झूम कर नहा रहा था। मामला ऑस्ट्रेलिया में साउदर्न क्वीनलैंड का है। सांप को बाथरूम से निकालकर जंगल में छोड़ने वाली टीम ने इसका वीडियो शेयर किया है।
सांप पकड़ने वाले ने किया काबू
परिवार ने जब देखा कि उनके बाथरूप में अजगर नहा रहा है तो उन्होंने सांप पकड़ने वाली टीम को फोन किया। इसके बाद टीम पहुंची और अजगर को काबू किया। सांप पकड़ने वाली टीम ने बताया कि गर्मी से परेशान यह सांप बाथरूम के टैप तक पहुंच गया गया जिससे कि वहां टपक रहे पानी को पी सके। इसने पानी गिरता पाया तो शावर के नीचे सिर कर दिया।

कमोड में बैठे सांप ने महिला को काटा
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में बीते हफ्ते भी एक घर के टॉयलेट में सांप निकलने का मामला सामने आया था। ये सांप कमोड में बैठा था। आधी रात को महिला बाथरूम में गई। तभी हेलन रिचर्ड्स नाम की इस औरत को सांप ने काट लिया। सांप जहरीला नहीं था, इसलिए महिला की जान बच गई।

गर्मी के चलते घरों में आ रहे सांप
सांपों को पकड़ने वाली टीम का कहना है ऑस्ट्रेलिया में गर्मी बढ़ने पर अक्सर रेप्टाइल्स लोगों के घरों में आने लगते हैं। इस बार भी इस तरह के मामले गर्मी की वजह से बढ़ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है वैसे ही लोगों के घरों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। गर्मी से बचने के लिए सांप भी ऐसी जगहों पर छुप रहे हैं जहां वो ठंडक पा सकें, इसलिए सबसे ज्यादा सांप लोगों के शौचालयों में देखने को मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications