एक साल में 23 बच्चों का 'पिता' बन इस शख्स ने तोड़ा देश का कानून, अब होगी कार्रवाई
नई दिल्ली: एक साल में कोई शख्स एक या दो बच्चों का पिता तो बन सकता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला एक शख्स सालभर के अंदर ही 23 बच्चों का 'पिता' बन गया। जिस वजह से उसकी मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। साथ ही उनके खिलाफ कई शिकायतें आने के बाद जांच भी शुरू कर दी गई है। 23 बच्चों के पिता बनने के साथ ही शख्स दुनियाभर की मीडिया में छाया हुआ है।

स्पर्म डोनेट करते हैं एलन
दरअसल एलन फान ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं। शुरूआत में उन्होंने स्पर्म डोनेट करने के बारे में सुना और शौकिया तौर पर एक-दो बार कर आए। इसके बाद उनका मन पूरी तरह से बदल गया और उन्होंने इसे फुल टाइम जॉब बना लिया। हद तो तब हो गई जब उन्होंने 23 महिलाओं के लिए स्पर्म डोनेट किया और वो सभी एक साल के अंदर मां बन गईं। इसके बाद स्पर्म डोनेशन से जुड़े कुछ क्लिनिक ने उनकी शिकायत की। जिस वजह से अब वो जांच के घेरे में हैं।

एलन खुद दो बच्चों के पिता
एलन खुद भी कुंवारे नहीं है। उन्होंने एक ऑस्ट्रेलियाई महिला से शादी की है, जिनसे उनके दो बच्चे भी हैं। उनके मुताबिक जब भी कोई महिला उनसे स्पर्म डोनेशन के लिए कहती है तो वो मना नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कई बार देखा कि महिलाएं बच्चे के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक रहती हैं। एक बार तो ऐसा हुआ कि एक ही दिन में उन्होंने तीन महिलाओं के लिए स्पर्म डोनेट कर दिया। एलन के मुताबिक उन्होंने जब स्पर्म डोनेट की शुरूआत की तो सिर्फ 9 महिलाओं को देने का मन बनाया था। तभी क्रिसमस के आसपास उन्हें एक महिला का संदेश मिला कि वो मां बनने वाली हैं, ऐसे में ये उनका 10वां डोनेसन हो गया। इसके बाद जो सिलसिला शुरू हुआ, वो नहीं रूका।

क्या कहता है कानून?
एलन के मुताबिक उन्होंने स्पर्म डोनेशन तो शौकिया तौर पर शुरू किया था लेकिन बाद में वो फूल टाइम जॉब की तरह हो गया। जिन-जिन महिलाओं के लिए उन्होंने स्पर्म डोनेट किया था उन सभी ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। ऐसे में उनकी मांग बढ़ती गई। उनके मुताबिक कई सारे लोग इनकी इस विशेषता की वजह से उनसे जलते भी हैं। वहीं कई क्लिनिक ने उनके खिलाफ शिकायत की है, जिसमें कहा गया कि वो एलन रजिस्टर्ड जगहों के अलावा भी बाहर जाकर स्पर्म डोनेट करते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया कानून के तहत एक शख्स 10 फैमिली क्रिएट कर सकता है। ऐसे में अब एनल के खिलाफ जांच बैठा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications