सैटेलाइट के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के प्लेन ने देखे ऑब्जेक्ट्स

जो दो ऑब्जेक्ट इस ऑस्ट्रेलियार्इ विमान को मिले हैं उनमें से एक गोल आकार का है और इसका रंग स्लेटी है वहीं दूसरा ऑब्जेक्ट चौकोर और नारंगी रंग का है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एब्बॉट ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह दोनों ऑब्जेक्ट एमएच 370 के ही है। हो सकता है कि यह कचड़ा भी हो। वहीं मलेशिया के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने कहा कि इन दोनों ऑब्जेक्ट्स को अगले कुछ घंटों में रिकवर कर लिया जाएगा।
इस बीच फ्रांस ने भी दावा किया है कि उसे सैटेलाइट के जरिए कुछ ऐसी तस्वीरें मिली हैं जिनसे ऐसा लगता है कि यह किसी प्लेन का मलबा है। इससे पहले चीन भी ऐसा ही दावा कर चुका है। ऑस्ट्रेलिया और चीन इस बात को मानने लगे हैं कि यह फ्लाइट क्रैश हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications