पाकिस्तान में महिला और 2 किशोरियों का जबरन धर्म परिवर्तन, मुस्लिम युवक से करा दी शादी

नई दिल्ली, 24 सितंबर। पाकिस्तान में एक बार फिर से इस्लाम में जबरन धर्म परिवर्तन कराने की घटना सामने आई है। सिंध प्रांत में दो किशोरियों और एक हिंदू महिला का अपहर कर लिया गया। जिसके बाद किशोरियों का इस्लाम में धर्म परिवर्तन करवाकर मुस्लिम युवक से शादी कर दी गई। पाकिस्तान में इससे पहले अल्पसंख्यकों को उत्पीड़न की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सिंध प्रांत के कुछ इलाको में जबरन धर्म परिवर्तन एक बड़ी समस्या बन चुकी है।

Pakistan Fa

सिंध प्रांत के थार, उमरकोट, मीरपुरखास, घोटकी और खैरपुर क्षेत्रों में बड़ी हिंदू आबादी है। यहां से हिंदू महिलाओं और युवतियों के जबरन अपहरण की घटनाएं सामने आती हैं। यहां युवा हिंदू लड़कियों का अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन पाकिस्तान में एक बड़ी समस्या बन चुकी है। ताजा मामला एक महिला और दो किशोरियों के अपहरण का है। जिसमें से दो का धर्म जबरन इस्लाम में परिवर्तित कर मुस्लिम पुरुषों से शादी करा दी गई।

वहीं महिला एक अपहरण के मामले में पुलिस ने उसके पति रवि कुर्मी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया है। रवि ने आरोप लगाया था कि पत्नी का उसके पड़ोसी अहमद चांडियो ने जबरन अपहरण कर लिया और इस्लाम में परिवर्तित कर पत्नी को परेशान करता था। जबकि अधिकारियों का कहना है कि विवाहित महिला राखी ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम व्यक्ति से शादी की है।

पाकिस्तान के मीरपुरखास शहर पुलिस के मुताबिक अपहरण के तीनों मामलों की जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस की ओर कहा गया कि 14 वर्षीय मीना मेघवार को नसरपुर इलाके से अगवा कर लिया गया। जबकि मीरपुरखास कस्बे के बाजार से घर लौटते समय एक अन्य हिंदू किशोरी का अपहरण कर लिया गया। वहीं एक तीन बच्चों वाली एक विवाहित हिंदू महिला मीरपुरखास से लापता हो गई और बाद में कथित रूप से इस्लाम धर्म में परिवर्तित कराने और एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी की बात सामने आई।

दरअसल, सिंध प्रांत के कुछ इलाकों में युवा हिंदू लड़कियों का अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन एक बड़ी समस्या बन गई है, जिसमें थार, उमरकोट, मीरपुरखास, घोटकी और खैरपुर क्षेत्रों में बड़ी हिंदू आबादी है। इनमें पीड़ित अधिकांश हिंदू समुदाय के सदस्य मजदूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+