30 की उम्र में 47 बच्चों वाले युवक को गर्लफ्रेंड की तलाश, महिलाएं नहीं दे रही भाव
नई दिल्ली, 30 अप्रैल। अमेरिका के कैलिफोर्निया के काइल गॉर्डी (Kyle Gordy) ने 47 से अधिक बच्चों के जन्मदाता बन चुके हैं। उनके 10 बच्चों के स्वागत की तैयारी है। अगर उनकी उम्र की बात की जाए तो वे 30 साल के हैं। इतनी कम आयु में ही वे 47 बच्चों के जन्मदाता बन चुके हैं। लेकिन उन्हें एक बात अफसोस है कि उन्हें गर्ल्स भाव नहीं दे रही। उनकी अब तक कोई गर्लफ्रेंड नहीं बन पाई है।

काइल गॉर्डी ने पिछले आठ वर्षों में लगभग 50 बच्चों के जन्मदाता बन चुके हैं। गॉर्डी ने कहा कि 'कंट्रोवर्सियल च्वाइस' ने उनके जीवन को कठिन बना दिया है। वह आदमी दुनिया भर में 47 से अधिक बच्चों का बॉयलॉजिकल फादर बन चुके हैं। 10 और बच्चों का स्वागत करने की तैयारी है।
अमेरिका के कैलिफोर्निया निवासी काइल गॉर्डी एक स्पर्म डोनर है। हलांकि उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पसंद पर पछतावा नहीं है। लेकिन उनके फैसले के बाद उन्हें अपना जीवन साथी ढूंढना मुश्किल हो गया है। काइल ने कहा है कि पहले तो उन्हें गर्ल्स भाव देती थीं। उनकी डेटिंग लाइफ औसत थी लेकिन उनके कोई दीर्घकालिक संबंध नहीं थे। वहीं अब बहुत सारी महिलाएं उनसे संपर्क करती हैं, लेकिन केवल वे एक बच्चा चाहती हैं।
वहीं काइल गॉर्डी अपनी स्पर्म डोनेट करने की अपनी च्वाइस को बेहतर बताते हैं और कहते हैं जब मैंने शुरुआत की तो कुछ महिलाएं मेरे स्पर्म से प्रेग्नेंट हुईं। इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से संदेश भेजे। काइल को यह पता नहीं था कि महिलाएं को स्पर्म डोनेशन में इतनी दिलचस्पी होगी। काइल आगे कहते हैं कि ज्यादातर महिलाओं ने यह भी इच्छा जाहिर कि उनके बच्चे अपने जैविक पिता को देखने का विकल्प चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications