अफगानिस्तान: जलालाबाद में आतंकी हमला,6 लोगों की मौत, 20 घायल

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के जलालाबाद में हुए आतंकी हमले में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। टोलो न्यूज के मुताबिक हथियारबंद आत्मघाती आतंकियों ने रविवार को जलालाबाद में हमला कर दिया। इस सुसाइट अटैक में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हमले के बाद सुरक्षा कर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो खबर लिखे जाने तक जारी है।

 At least 6 people killed and nearly 20 others wounded in suicide attack
वहीं नानगरहार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्ला खोग्यनी ने इसे सुनियोजित हमला बताया है। उन्होंने कहा कि शहर में एक के बाद तीन हमले किए गए। वहीं प्रोवेंसियल काउंसिल के एक सदस्य सोहराब कादरी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि इस हमले में एक हमलावर ने जलालाबाद शहर के बीच में एक इमारत के बाहर अपने आपको उड़ा लिया। इसके बाद इमारत के भीतर से कई धमाकों इसी सुसाइड इसके बाद इमारत के भीतर से कई धमाकों की आवाजें आईं। सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक इमारत में कम से कम 4 आंतकियों के छिपे होने की आशंका है। आंतकी मशीनगन, ग्रेनेड से लैश हैं। सुरक्षाकर्मियों से मुठभेड़ जारी है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+