अल्‍कोहल से कोरोना को काबू में रहने की अफवाह के बीच जहरीली शराब से ईरान में 27 की मौत

नई दिल्‍ली। ईरान में शराब पीने से नोवेल कोरोना वायरस का संक्रमण ठीक होने की अफवाह फैलने के बाद मेथानॉल का सेवन करने से 27 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी सरकारी संवाद समिति इरना ने सोमवार को दी। चीन के बाहर इस घातक विषाणु से सर्वाधिक प्रभावित देशों में ईरान भी शामिल है। 'इरना' ने बताया कि अवैध शराब पीने से दक्षिण पश्चिम प्रांत खुजेश्तान में 20 लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोगों की मौत उत्तरी अलबोर्ज क्षेत्र में हुई।

अल्‍कोहल से कोरोना को काबू में रहने की अफवाह के बीच जहरीली शराब से ईरान में 27 की मौत

बता दें कि ईरान में शराब पीने पर प्रतिबंध है। कुछ गैर मुस्लिम धार्मिक अल्पसंख्यकों को ही शराब पीने की छूट है। खुजेश्तान की राजधानी अहवाज के जुनदीशापुर चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि अवैध शराब पीने के बाद 218 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अली अहसानपुर ने कहा कि इन अफवाहों के बाद लोगों ने जहरीली शराब पी कि कोरोना वायरस के इलाज में यह प्रभावी हो सकता है।

अलबोर्ज के उप अभियोजक मोहम्मद अघयारी ने इरना से कहा कि मृतकों ने इस भ्रम में मेथानॉल पी ली कि वे कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं और ठीक हो रहे हैं। मेथानॉल ज्यादा मात्रा में पी लेने से अंधापन हो सकता है, यकृत को नुकसान हो सकता है और इससे मौत हो सकती है।

ईरान में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 43 लोगों की मौत

ईरान में पिछले 24 घंटे में सोमवार को 43 और लोगों की मौत के साथ ही देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 237 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक सहायक अलीरजा वहाबजादेह ने एक ट्वीट में बताया, '' पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 595 नए मामले सामने आए हैं और प्रभावित लोगों की संख्या 7,167 तक पहुंच गई है।'' उन्होंने कहा, '' अब तक 2,394 लोग इससे ठीक हुए हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+