स्पेस में दिखे Asteroids, एक ब्रिज जैसा, दूसरा उससे भी भारी, NASA ने दी चेतावनी! क्या पृथ्वी पर बढ़ा खतरा?
नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी ने हाल ही में दो एस्टेरॉयड देखे हैं, जो पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में स्पेस एजेंसी ने अलर्ट जारी किया है। जिसमें एक्सपर्ट्स ने एस्टरॉयड से खतरे की आशंका को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।
Bridge like Asteroid: स्पेस में एस्टेरॉयड्स की अनियमित गति पृथ्वी पर लंबे समय से बड़े खतरे की वजह है। कई रिसर्च में ये तथ्य सामने आए कि एस्टेरॉयड की आज करोड़ों वर्ष पहले टक्कर हुई थी, जिसकी वजह भारी तबाही आई थी। ऐसे में साइंटिस्ट्स एस्टेरॉयड्स की गति पर लगातार नजर रखते हैं।
हाल में नासा की नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के डेटा के मुताबिक दो एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। पहले का नाम 1994 XD है। इसका आकार 1500 फिट लंबा है, ये एक पुल के आकार का है। जबकि दूसरा एस्टेरॉयड इससे भी भारी है। ये करीब 1600 फीट लंबा है।

पृथ्वी की ओर गति कर रहे पहले एस्टेरॉयड (1994 XD) की रफ्तार 77301 किलोमीटर प्रति घंटा है। साइंटिस्ट्स ने दावा किया है कि 12 जून को ये पृथ्वी के सबसे करीब होगा। जबकि दूसरे एस्टेरॉयड का नाम 2020 DB है। ये 1994 XD से भी बड़ा है। इसका आकार 1600 फिट है। खगोल शास्त्रियों ने अनुमान के मुताबिक ये एस्टेरॉयड 15 जून को पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा। ये एक बड़ी चट्टान के रूप में है। जिसकी मौजूदा गति 34279 किमी प्रति घंटा है।
पृथ्वी को कितना खतरा?
एक्सपर्ट्स ने कहा है कि एस्टेरॉड्स की पृथ्वी की ओर गति चिंता का विषय है। लेकिन स्पेस एजेंसी नासा के एस्टेरॉयड डेटा ट्रैकिंग वेबपेज के अनुसार क्षुद्रग्रह 1994 XD पृथ्वी की सतर पर नहीं पहुंच रहा है। ये पृथ्वी से 1.97 मिलियन मील की दूरी से गुजरेगा। जबकि दूसरा एस्टेरॉयड 2020 DB पृथ्वी से 2.68 मिलियन मील के करीब से गुजर रहा है। दरअसल, नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) ने जेपीएल ने उन सभी स्पेस रॉक की पहचान की है, जो आने वाले वर्षों में पृथ्वी के करीब (पृथ्वी से 4.6 मिलियन मील के भीतर की दूरी) से गुजरने वाली हैं और आकार 150 मीटर से अधिक है।
150 मीटर से बड़ी चट्टान से खतरा
नासा की रिसर्च की मुताबिक 150 मीटर से अधिक बड़ी चट्टानें पृथ्वी के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं। हाल में पृथ्वी की कक्षा के करीब से गुजरने वाले एस्टेरॉयड काफी बड़े हैं। हालांकि गनीमत ये है कि इनकी फिलहाल गति की दिशा पृथ्वी के कक्षा के समानांतर है। ऐसे में नासा के साइंटिस्ट्स ने एस्टेरॉयड्स की गति को लेकर जारी अलर्ट में इससे पृथ्वी पर खतरा नहीं माना है। यानी दोनों एस्टेरॉयड पृथ्वी की कक्षा के करीब से गुजर रहे हैं, लेकिन खतरे वाली बात नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications