Asteroid 2023 HT6: पृथ्वी की ओर बढ़ रही 67 फीट की 'आफत'! 33007 kmph की स्पीड, जानिए क्या होगा?
नासा ने पृथ्वी की दिशा में गति कर रहे एक एस्टेरॉयड की पहचान की है। जिसका व्यास 67 फीट है। खगोलीय घटना को लेकर स्पेस साइंटिस्ट्स अहम जानकारी दी है।

Asteroid 2023 HT6: पृथ्वी के अस्तित्व के लिए लंबे समय से एस्टेरॉयड खतरा बने हुए हैं। ऐसे में अंतरिक्ष में हो प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाती है। स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने एक नए एस्टेरॉयड की खोज की है, जो पृथ्वी की दिशा में गति कर रहा है। स्पेस एजेंसी के साइंटिस्ट्स एस्टेरॉयड की गति और आकार को भी ट्रैक किया है।
नासा ने सोमवार को एक एस्टेरॉयड की गति को लेकर अलर्ट किया है। दरअसल, ये एस्टेरॉयड पृथ्वी की कक्षा की ओर बढ़ रहा है। NASA ने CNEOS से प्राप्त डेटा का एनालिसिस कर ये इस खतरनाक खगोलीय घटना का पता लगाया। CNEOS के प्राप्त डेटा के मुताबिक एस्टेरॉयड की स्पीड 33007 किमी प्रति घंटा है। एस्टेरॉयड को 2023 HT6 नाम दिया गया है। ये क्षुद्रग्रह 67 फीट व्यास का है।
पृथ्वी पर क्या होगा असर?
नासा के साइंटिस्ट्स ने नासा की वेधशाला CNEOS ने प्राप्त डेटा को लेकर कहा कि एस्टेरॉयड 2023 HT6 के गति को चिंता वाली बात नहीं है। एस्टेरॉयड के गति जिस दिशा में है अगर वो नहीं बदलेगी तो एस्टेरॉयड पृथ्वी की कक्षा के करीब से गुजरेगा। इसके हमारे ग्रह के टकराने की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें: Aliens की होगी इंसानों से होगी बात! NASA ने Space में भेजे सिग्नल, 6 साल में आएगा जवाब
अंतरिक्ष की गतिविधि पर कड़ी नजर
अंतरिक्ष एजेंसियों ने स्पेस की निगराने की दौरान कई अहम खगोलीय घटनाओं के डेटा एकत्र किया है। जिसके आधार रहस्यों से भरे अंतरिक्ष के बारे में कई अहम जानकारी मिली है। नासा के जेम्म वेब टेलीस्कोप ने स्पेस से जुड़ी रिसर्च में एक नई क्रांति का आगाज है। पिछले साल लॉन्च हुए इस वेब टेलीस्कोप ने मंगल, बृहस्पति, कुछ नई आकाश गंगाओं समेत स्पेस के कई ऐसे डेटा उपलब्ध कराए, जो इससे पहले किसी स्पेस एजेंसी ने नहीं खोजे थे।
एस्टेरॉयड पृथ्वी के लिए खतरा
पृथ्वी पर बड़े बदलाव और जीवों के अस्तित्व के लिए एस्टेरॉयड्स बड़ा खतरा माना जाता है। आज से हजारों वर्षों पहले साइंटिस्ट्स ने पृ्थ्वी से एस्टेरॉयड की टकराने की घटनाओं के कुछ तथ्य जुटाए हैं। जिनके आधार पर दावा किया गया कि लाखों वर्ष पहले धरती पर कई विशाल जीव थे, लेकिन एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की घटना की वजह से उनका अस्तित्व मिट गया। उस भयानक घटना ने एक बार में अनगिनत जीवों का वजूद ही मिटा दिया। धरती से विलुप्त हुए जीवों में सिर्फ डायनासोर ही नहीं, कई विशालकाय जीव थे।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: Uranus के 27 चांद में से 4 पर समुद्र! मिले अहम सुराग, NASA के एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा












Click it and Unblock the Notifications