न्यूयॉर्क में आलीशान जिंदगी जीती हैं अशरफ गनी की बेटी, पिता हुए हैं अफगानों के अरबों रुपये लेकर फरार
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी की बेटी मरियम गनी न्यूयॉर्क में देखी गईं हैं। Mariam Ghani, daughter of Afghan President Ashraf Ghani, is seen in New York.
न्यूयॉर्क, अगस्त 20: निर्वासित अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी की बेटी न्यूयॉर्क शहर में एक शानदार जिंदगी जी रही हैं, जबकि दूसरी तरफ अफगानिस्तान में लोगों की जिंदगी में तूफान मचा हुआ है। वहीं, उनके पिता अशरफ गनी पर अफगानिस्तानियों को धोखा देकर अरबों रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगा है। अशरफ गनी इस वक्त संयुक्त अरब अमीरात में हैं और आरोप है कि उन्होंने अफगानिस्तान के सरकारी खजाने से 169 मिलियन डॉलर चुरा लिए और फरार हो गये।

न्यूयॉर्क में रहती हैं मरियम गनी
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 42 साल की मरियम गनी ब्रुकलिन के क्लिंटन हिल के पड़ोस में स्थित एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहती हैं। अशरफ गनी की बेटी मरियम गनी एक फिल्म निर्माता और विजअल आर्टिस्ट हैं, जिनका जन्म से लेकर पालन-पोषण भी अमेरिका में ही हुआ है। ऐसा माना जाता है कि आम अफगान महिलाओं की तुलना में वो काफी अलग तरह की जिंदगी जीती हैं और वो बोहेमियन जीवन शैली का अभ्यास करते हैं। बोहेमियन जीवन शैली का आशय उस जीवनशैली से होता है, जो अकसर कलाकार जीते हैं, जिनका कला, साहित्य और बंजारेपन में ज्यादा दिलचस्पी होती है, जिन्हें एक जगह ज्यादा ठहरना ज्यादा पसंद नहीं होता है।

शोर शराबे से दूर...आरामदायक जिंदगी!
ऐसा कहा जा रहा है कि अफगानिस्तान की राजनीति और अफगानी समाज की वर्तमान स्थिति को लेकर मरियम गनी को काफी गुस्सा है, लेकिन वो न्यूयॉर्क में अपनी जिंदगी गुजार रही हैं। गुरुवार को मरियम गनी को न्यूयॉर्क में एक दोस्त के साथ देखा गया है, जबकि उनके पिता अशरफ हनी पर 169 मिलियन डॉलर यानि करीब 12 अरब 57 करोड़ रुपये लेकर फरार होने का आरोप है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक मरियन गनी सालों से न्यूयॉर्क में ही रहती हैं और वहां उनका अपना आलीशान गर है। 2015 में न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए गये एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद को 'ब्रूकलिन क्लिशे' कहा था। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि मरियम गनी के घर में जमीन से लेकर छत तक आलमारियां भरी हुई थीं, जिसमें किताबों का भंडार था।

अशरफ गनी की बेटी का आलीशान घर
रिपोर्ट के मुताबिक उनके घर में सीरिया में बनाई गई कढ़ाई वाले तकिए के अलावा पिता अशरफ गनी का गिफ्ट किया हुआ तुर्कमेनिस्तान का गलीचा भी है। अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अशरफ गनी की बेटी मरियम के फ्रीज पर कई मोटिवेशनल कोट्स लगाए हुए हैं और किचन भी देखने में काफी आकर्षक था। हालांकि, न्यूयॉर्क पोस्ट ने कहा है कि मरियम गनी ने अफगानिस्तान की मौजूदा परिस्थितियों पर अपनी प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि, न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में ये भी कहा है कि अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति को लेकर वो अमेरिकियों के बीच कैम्पेन चला रही हैं और उनके अंदर अफगानिस्तान की वर्तमान परिस्थिति को लेकर काफी गुस्सा भरा हुआ है।

अफगानिस्तान को लेकर काफी चिंता
अशरफ गनी ने एक मैसेज के जवाब में कहा था कि उनकी बेटी को अफगानिस्तान की मौजूदा परिस्थितियों को लेकर मन में काफी गुस्सा है और वो अमेरिका में अफगानिस्तानों के लिए संघर्ष कर रही है। पिछले दिनों अशरफ गनी की बेटी ने एक पोस्ट में लिखा था कि वो वो अफगानिस्तान के लोगों की मदद करना चाहती हैं और उनके वश में जो होगा, वो करने की कोशिश करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान के विस्थापितों के लिए चंदा भी मांगा है।

तालिबान का किया जाएगा विरोध
रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क में रहने वाली अशरफ गनी की बेटी को लेकर अशरफ गनी ने कहा कि उनकी बेटी कलाकारों के जरिए तालिबानी शासन का विरोध करने की कोशिश करेगी। वो कला के जरिए तालिबान के खिलाफ अभियान चलाएगी। आपको बता दें कि अशरफ गनी की बेटी मरियम गनी का जन्म अमेरिकी शहर ब्रुकलिन में हुआ था और वो एक शहर मैरीलैंड में रहकर उन्होंने पढ़ाई-लिखाई की है। पढ़ाई लिखाई के बाद वो कला की दुनिया से जुड़ गईं। उनके आर्ट को विश्व के कई म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया। उनके काम को दुनिया भर के संग्रहालयों में प्रदर्शित किया गया है, जिसमें लंदन में टेट मॉडर्न और न्यूयॉर्क में गुगेनहाइम और मोमा शामिल हैं।

2004 में गई थी अफगानिस्तान
अमेरिका में ही जन्म लेने वाली और पली बढ़ी मरियम गनी ने पहली बार 2002 में अफगानिस्तान की यात्रा की थीं और अपने घर को देखा था। उस वक्त उनकी उम्र 24 साल के करीब थी। 2002 में अशरफ गनी अफगानिस्तान सरकार के साथ जुड़े हुए थे और बाद में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति बने। काबुल में रूस के दूतावास ने सोमवार को कहा कि अशरफ गनी अपने नकदी से भरे हेलीकॉप्टर में चार कारों और 169 मिलियन डॉलर के साथ देश छोड़कर भाग गये। हालांकि, अशरफ ने बुधवार को इन खबरों का खंडन किया कि वह राष्ट्रपति भवन से बाहर निकलते समय बड़ी रकम अपने साथ ले गए थे।












Click it and Unblock the Notifications