Article 370: पाकिस्तानी नेता ने गाया- सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा, देखें Viral Video
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, उसके नेता अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं, खुद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारत को परमाणु बम की धमकी दे डाली है, हालांकि वो इस वक्त अपने ही वतन में लोगों के निशाने पर हैं, लेकिन इस बीच पाकिस्तान के एक नेता ने भारत को समर्पित करते हुए गीत गाया है, जिनका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पाकिस्तानी नेता ने गाया- सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा..
आपको बता दें कि पाकिस्तान के कराची में मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के संस्थापक अल्ताफ हुसैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वो 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा' गाना गाते नजर आ रहे हैं।
पाकिस्तान विरोधी भाषण के लिए जाने जाते हैं अल्ताफ हुसैन
मालूम हो कि अल्ताफ को पाकिस्तान विरोधी भाषण देने के लिए जाना जाता है, बताया जाता है कि जून 2019 में हुसैन पाकिस्तान विरोधी भाषण को लेकर गिरफ्तार भी हो चुके हैं। अल्ताफ को मुहाजिरों का हमदर्द माना जाता है।

तारिक फतेह ने भी इमरान खान की थी आलोचना
जबकि इससे पहले पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह ने भी इमरान खान पर हमला बोला था और जमकर भारत की तारीफ की थी। TV9 भारतवर्ष को दिए गए EXCLUSIVE इंटरव्यू में तारिक फतेह ने कहा कि मुझे ये कहते हुए बिल्कुल एतराज नहीं है कि आज भारत, पाकिस्तान के सामने रॉयल टाइगर की तरह दहाड़ लगा रहा है और हिमालय की तरह मजबूती से खड़ा है, भारत ने पाकिस्तान को उसकी जगह दिखा दी है और इन सबके लिए पूरा क्रेडिट भारत की मोदी सरकार को जाता है, जिसने इमरान खान को ये जता दिया कि अपने वतन की हिफाजत कैसे की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications