चार्ली हेब्दो पर हमले के विरोध में फ्रांस की सड़कों पर उतरे 10 लाख लोग
पेरिस। पेरिस में चार्ली हेब्दो मैगजीन के दफ्तर में हुए आतंकी हमले के खिलाफ आज बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर प्रदर्शन करने उतरे हैं। इस प्रदर्शन में तकरीबन 10 लाख लोगों के शामिल होने खबर है। साथ ही विश्वभर के शीर्ष नेता भी इस प्रदर्शन में शामिल हों रहे हैं।

वहीं आज फ्रांस की सड़कों पर आतंक के खिलाफ लाखों की संख्या में उतर रहे लोग आतंक को फ्रांस के साथ पूरे यूरोप से मिटाने के संकल्प से आगे रहे हैं। इस प्रदर्शन में गृहमंत्री बर्नार्ड केजेनेयूव के साथ कई अन्य नेता भी शामिल हो रहे हैं। केजेनेयूव ने बताया कि करीब सात लाख लोगों ने आज मार्च किया। हालांकि उन्होंने लोगों के बारे में कोई स्पष्ट आंकड़ा नहीं दिया। लेकिन एक अनुमानित आंकड़ों के अनुसार कई हजार लोगों ने सडक़ों पर प्रदर्शन किया।
पुलिस ने बताया कि लगभग 80,000 के आसपास की संख्या में लोग तोलूज शहर में, 45,000 के पास मार्सेले में, 30,000 से 40,000 के आसपास पाउ शहर में, 30,000 पश्चिमी नांटेस में, 23,000 नीस में, 22,000 ओरलियांस में, 22,000 लिले में और 20,000 की संख्या में बेसनकॉन में लोग आतंकवाद का विरोध करने के लिए जुटे।
गौरतलब है कि चार्ली हेब्दो पत्रिका में हमले के दौरान 10 पत्रकारों समेत 12 लोगों की जान चली गयी थी। साथ ही आतंकियों की धरपकड़ के दौरान में भी तीन लोगों की मौत की खबर आयी थी। हालांकि हमले में शामिल सभी आतंकियों को मार गिराया गया है लेकिन एक महिला आतंकी अब भी फरारा है जिसकी फ्रांस की पुलिस तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications