'मैं सुरक्षित हूं' फायरिंग के बाद एपी ढिल्लों ने शेयर किया पोस्ट, घटना पर दिया बड़ा बयान
AP Dhillon House Firing: पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कनाडा वाले घर में अचानक फायरिंग हुई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। इस घटना के बाद सिंगर के फैंस चिंता में आ गए। इस बीच अब एपी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।
गायक एपी ढिल्लों ने कनाडा में अपने घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद प्रशंसकों को अपनी सुरक्षा के बारे में सुनिश्चित किया। सिंगर ने सोशल मीडिया पर स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए पुष्टि की कि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। साथ ही फैंस की चिंता के लिए आभार व्यक्त किया है।

एपी ढिल्लों ने शेयर किया पोस्ट
एपी ढिल्लों ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह कनाडा वाले घर में बैठे नजर आ रहे हैं। सिंगर ने लिखा, "मैं सुरक्षित और स्वस्थ हूं। जिन्होंने भी मेरे से संपर्क करने की कोशिश की और हालचाल जानने की कोशिश, उन सभी का धन्यवाद। आपका साथ मेरे लिए बहुत मायने रखता है। शांति बनाए रखिए। मेरा आप सभी को ढेर सारा प्यार।"
एपी ढिल्लों के घर हुई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, एपी ढिल्लों के घर गोलीबारी देर रात हुई। जिससे पड़ोसियों और प्रशंसकों में दहशत फैल गई। स्थानीय अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो पाई है। ढिल्लों की प्रबंधन टीम ने भी एक बयान जारी किया है, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि गायक कानून प्रवर्तन के साथ सहयोग कर रहा है।
लॉरेंस बिश्नोई ने दी धमकी
एपी ढिल्लों के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। उन्होंने सिंगर को जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि ये सिर्फ महज ट्रेलर था। ये बड़ी फीलिंग ले रहा है सलमान खान को गाने में लेकर, तेरे घर पर आए थे फिर या तो आता बाहर और दिखाता अपने एक्शन करके...जिस अंडरवर्ल्ड लाइफ की तुम लोग कॉपी करते हो, हम असल में वो जिंदगी जी रहे हैं। चुपचाप अपनी औकात में रहो, नहीं तो कुत्ते की मौत मारे जाओगे।'
ये भी पढ़ें: AP Dhillon Firing: एपी ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दिया घटना को अंजाम












Click it and Unblock the Notifications