भारत सरकार की क्लीन चिट के बाद दी गई मेहुल चोकसी को नागरिकता: एंटीगुआ

नई दिल्ली। एंटीगुआ की सरकार ने बताया है कि बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को भारत सरकार की ओर से सभी मामलों में क्लीन चिट दिए जाने के बाद ही नागरिकता दी गई है। पंजाब नेशनल बैंक से 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला कर फरार कारोबारी मेहुल चोकसी इन दिनों एंटीगुआ में है और उसे वहां की नागरिकता मिल गई है। मेहुल चोकसी को नागरिकता देने पर एंटीगुआ सरकार ने अपनी सफाई में कहा है कि भारत सरकार की ओर से बताया गया कि मेहुल के खिलाफ कोई मामला नहीं है, इसके बाद उन्हें नागरिकता दी गई।

नई दिल्ली। एंटीगुआ सरकार ने बताया है कि बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को भारत सरकार की ओर से सभी मामलों में क्लीन चिट दिए जाने के बाद ही नागरिकता दी गई है। पंजाब नेशनल बैंक से 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला कर फरार कारोबारी मेहुल चोकसी इन दिनों एंटीगुआ में है और उसे वहां की नागरिकता मिल गई है। मेहुल चोकसी को नागरिकता देने पर एंटीगुआ सरकार ने अपनी सफाई में कहा है कि भारत सरकार की ओर से बताया गया कि मेहुल के खिलाफ कोई मामला नहीं है, इसके बाद उन्हें नागरिकता दी गई। एंटीगुआ ने कुछ समय पहले बताया था कि मेहुल चोकसी उनके देश में है और उसे नागरिकता दे दी गई है। मेहुल चोकसी के खिलाफ भारत में कई मामले होने और कई हजार करोड़ के घोटाले में उसके कथित तौर पर शामिल होने की बात पर अब एंटीगुआ की ओर से सफाई दी गई है। एंटीगुआ की ओर से बताया गया है, उन्होंने चोकसी को नागरिकता देने से पहले सभी जांच की, चोकसी के खिलाफ कोई मामला नहीं था। सेबी ने भी चोकसी के नाम पर अपनी मंजूरी दी थी। सीबीआई ने नेशनल क्राइम ब्यूरो के जरिए एंटीगुआ सरकार को खत लिखा था और मेहुल चोकसी की मौजूदगी के बारे में जानकारी मांगी थी, जिसके बाद एंटीगुआ प्रशासन ने इंटरपोल के जरिए भारत को बताया कि मेहुल चोकसी उसके देश में ही है और अब नागरिक भी बन चुका है। मेहुल को बीते साल नवंबर में एंटीगुआ की नागरिकता मिली है।

एंटीगुआ ने कुछ समय पहले बताया था कि मेहुल चोकसी उनके देश में है और उसे नागरिकता दे दी गई है। मेहुल चोकसी के खिलाफ भारत में कई मामले होने और कई हजार करोड़ के घोटाले में उसके कथित तौर पर शामिल होने की बात पर अब एंटीगुआ की ओर से सफाई दी गई है। एंटीगुआ की ओर से बताया गया है, उन्होंने चोकसी को नागरिकता देने से पहले सभी जांच की, चोकसी के खिलाफ कोई मामला नहीं था। सेबी ने भी चोकसी के नाम पर अपनी मंजूरी दी थी।

सीबीआई ने नेशनल क्राइम ब्यूरो के जरिए एंटीगुआ सरकार को खत लिखा था और मेहुल चोकसी की मौजूदगी के बारे में जानकारी मांगी थी, जिसके बाद एंटीगुआ प्रशासन ने इंटरपोल के जरिए भारत को बताया कि मेहुल चोकसी उसके देश में ही है और अब नागरिक भी बन चुका है। मेहुल को बीते साल नवंबर में एंटीगुआ की नागरिकता मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+