वैज्ञानिकों का दावा- Coronavirus के इलाज में मदद कर सकती है इस जानवर की एंटीबॉडी

नई दिल्‍ली। दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 58 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 37 लाख 27 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 12 लाख 42 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 72 हजार को पार कर गई है और 12 लाख 37 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। ऐसे में दुनिया भर के वैज्ञानिक इसका इलाज खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो एक अध्‍यन में दावा किया गया है कि ब्‍लैक लामाओं (Black Llama)में पाए जाने वाले एंटीबॉडी कोरोना वायरस को रोकने में उपयोगी हो सकते हैं।

शोध में किया गया ये दावा

शोध में किया गया ये दावा

टेक्सास विश्वविद्यालय,ऑस्टिन में आणविक बायोसाइंसेज विभाग के शोधकर्ताओं ने जेसन मैकलीनन के नेतृत्व में एक नया एंटीबॉडी बनाया, जो एक प्रकार का प्रोटीन है जो जानवरों की प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा उत्पादित होता है, और यह बाहरी संक्रमण से लड़ता है। शोध के प्रेस रिलीज में मैकलीनन ने दावा किया की ये पहले एंटीबॉडी हैं जिन्हें सरस-कोव -2 को बेअसर करने के लिए जाना जाता है। इनका उपयोग पहले से बीमार व्यक्ति में रोग की गंभीरता कम करने के लिए भी किया जा सकता है।

चार साल के लामा में इजेक्शन का प्रयोग किया

चार साल के लामा में इजेक्शन का प्रयोग किया

जल्द ही जर्नल सेल कोरोनावायरस के खिलाफ लामाओं में पाए जाने वाले विशेष प्रकार के एंटीबॉडी के बारे में रिपोर्ट प्रकाशित करेगा। शोधकर्ता कोरोनावायरस पर काम कर रहे हैं और 2016 में उन्होंने SARS और MERS से पीड़ित चार साल के लामा में इजेक्शन का प्रयोग किया। निष्कर्ष में एंडीबॉडी ने SARS के विरूद्ध सकारात्मक का किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि यह मानव कोशिकाओं में भी वायरस संक्रमण को रोक सकता है। शोधकर्ताओं ने COVID-19 के साथ भी इस साल ऐसा ही प्रयोग किया। जिसमें प्रभावी परिणाम के लिए टीम ने एक एंटीबॉडी की दो प्रतियों को एक साथ जोड़ा। हालांकि, टीम मनुष्यों पर इसे लागू करने से पहले अध्ययन का परीक्षण करने के लिए हैम्स्टर या प्राइमेट्स के साथ अधिक परीक्षणों की तैयारी कर रही है।

आयु ऐप है आपका सहायक

आयु ऐप है आपका सहायक

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आज विश्व टेलीमेडिसिन को अपना रहा है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी आमजन से टेलीमेडिसिन को अपनाने की बात कही है। किसी भी सामान्य बीमारी में आप विशेषज्ञ डॉक्टरों से घर बैठे आयु ऐप के माध्यम से परामर्श कर सकते हैं। इसके अलावा आयु ऐप पर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित स्वास्थ संबंधी तमाम अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। आयु ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+