VIDEO: पाकिस्तान चुनाव में धांधली को लेकर सेना के खिलाफ सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में हुए आम चुनाव और उसके बाद आए निर्णय को लेकर अब बवाल शुरू हो गया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चुनावी निर्णय को फर्जी बताते हुए, सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन करने के लिए लोग सड़कों पर उतरे हैं। प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर सेना के खिलाफ नारे लगाए हैं। उन्होंने अपनी सेना के खिलाफ 'ये जो दहशतगर्दी है, उसके पीछे वर्दी है' जैसे नारे लगाए हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे इस प्रकार के फर्जी फैसलों को नहीं मानते हैं। बता दें कि पंजाब नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन का गढ़ माना जाता है, जहां मंगलवार शाम को लोग प्रदर्शन करने के लिए बाहर निकले थे।

VIDEO: सेना के खिलाफ सैकड़ों पाकिस्तानी उतरे सड़कों पर

पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में पीएमएल-एन और पीपीपी समेत कई लोकल पार्टियों में धांधली का आरोप लगाया है। पीएमएल-एन और पीपीपी ने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद काउंटिंग के दौरान उनके मॉनिटरों को बाहर निकाल दिया था। वहीं, कई पार्टियों ने दावा किया था कि मतदान केंद्रों पर उनके वोटरों से सेना के लोगों ने पूछा था कि वे किसे वोट देंगे। पाकिस्तान में कई पार्टियां फिर से चुनाव कराने की मांग भी कर रही है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा- इमरान खान हमारे देश को बनाएंगे 'एशिया का टाइगर'

हालांकि, पीटीआई और पाकिस्तान चुनाव आयोग ने चुनाव में हुई धांधली को नकारा है। वहीं, इमरान खान ने चुनाव जीतने के बाद अपनी पहली स्पीच में चुनाव में हुए धांधली को लेकर विपक्षी पार्टियों को सबूत पेश करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि अगर सच में ऐसा हुआ है, तो कार्रवाई की जाएगी। चुनाव से पहले पीएमएल-एन ने आरोप लगाया था कि इमरान खान को जीताने के लिए सेना उनका साथ दे रही है।

बता दें कि यह दूसरी बार है जब लोग चुनाव में धांधली और सेना के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं, इससे पहले भी रावलपिंडी में सेना मुख्यालय के सामने प्रदर्शनकारी ये जो दहशतगर्दी है उसके पीछे वर्दी है, जैसे नारे लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: सरकार बनाने के लिए सीटें जुगाड़ने में लगे इमरान, विपक्ष बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+