अंटार्कटिका में बर्फ के नीचे मिलीं 77 नई प्रजातियां, 200 मीटर नीचे दबे जीवन को देख वैज्ञानिक हैरान
वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका में बर्फ के नीचे दुर्लभ प्रजातियों की खोज की है, जिनकी स्थिति देखकर खुद वैज्ञानिक भी हैरान हो गये हैं।
अंटार्कटिका, दिसंबर 22: अंटार्कटिका, पृथ्वी पर मौजूद वो बर्फीली दुनिया, जहां इंसनों के लिए रहना करीब करीब नामुमकिन है और जहां का पारा शून्य से कई डिग्री नीचे हो, वहां पर नये जीवन होने की कल्पना करना ही दुर्लभ है। लेकिन, कुदरत जो करता है, वो इंसानों के समझ से बाहर की चीज है। अंटार्कटिका एक बर्फीली दुनिया है। सर्दियों में यहां का तापमान अकल्पनीय रूप से कम हो जाता है। वहीं, बर्फ के नीचे से नये जीवन का मिलना अपने आप में काफी दुर्लभ बात है।

खोजकर्ता रह गये हैरान
आपने अंटार्कटिका में शोधकर्ताओं के गर्म नूडल्स को खुले में लाने और उबलते हुए भोजन को सचमुच कुछ सेकंड में जमने के वायरल वीडियो देखे होंगे। लेकिन, अब आप ये जानकर और हैरान रह जाएंगे, कि अंटार्कटिका महाद्वीप में नये जीवन का संचार भी हो सकता है और नई जिंदगियां भी बर्फ के अंदर कई मीटर नीचे फल फुल सकती हैं। पेंगुइन और व्हेल ने इस आवास को हजारों सालों से अपना घर बना रखा है। लेकिन ये महाद्वीप ठीक वैसा नहीं है जैसा किसी के दिमाग में आता है जब कोई 'फलता-फूलता वन्यजीव' या 'जीवन की प्रचुरता' की बात करता है। बावजूद इसके वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका में मौजूद दुर्लभ जीवन को खोजने में कामयाबी हासिल की है, जिसे खोजने के बाद खुद वैज्ञानिक भी हैरान रह गये।

कई नई प्रजातियों की खोज
प्रकृति का खेल अद्भुत है और इसके पास हरदम इंसानों को चौंकाने वाली चीजें होती हैं। अंटार्कटिका में एक नई खोज ने फिर से यही साबित किया है। सतह पर, अंटार्कटिका एक बर्फीले कब्रिस्तान जैसा दिखता है। लेकिन शोधकर्ताओं ने पाया है कि, हजारों सालों से बर्फ की शेल्फ के नीचे प्रचुर मात्रा में जीवन पनप रहा है। ब्रिटेन और जर्मनी के शोधकर्ताओं ने अंटार्कटिका में एकस्ट्रॉम आइस शेल्फ के नीचे जीवन पाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, अंटार्कटिका में बर्फ के अंदर कई मीटर नीचे जानवर भी पल रहे थे।
Recommended Video

बर्फ के अंदर पलते नये जीव
वैज्ञानिकों को बर्फ के नीचे ज्यादातर कीड़े और अन्य जानवर मिले हैं जो शैवाल को खाकर अब तक जिंदा रहे हैं। जमे हुए अंटार्कटिक महाद्वीप के भीतर गहरे जीवन की खोज अपने आप में एक बड़ी बात है। पहले यह सोचा गया था कि, अंटार्कटिका में जीवन होना संभव नहीं है, क्योंकि सैकड़ों मीटर बर्फ की चादरें जीवन के फलने-फूलने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ प्रदान नहीं करती हैं। लेकिन, वैज्ञानिकों ने जब बर्फ में बोरहोल खोदा, तो उन्हें नई जिंदगियां दिखाई दीं।

बर्फ के अंदर 192 मीटर खुदाई
अंटार्कटिका में वैज्ञानिकों ने दो बोरहोल खोदे हैं। एक बोरहोल बर्फ में 192 मीटर तक खोदा गया है, जबकि दूसरा 190 मीटर बर्फ के अंदर खोदा गया है। खुदाई के दौरान वैज्ञानिकों को बर्फ के अंदर पशु जीवन का एक संपन्न पारिस्थितिकी तंत्र पाया। वैज्ञानिकों ने बर्फ के अंदर अलग अलग गहराई पर 77 नई प्रजातियों की खोज की है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि, बर्फ के अंदर करीब 190 मीटर की गहराई में जो जीवन के सबूत मिले हैं, वो करीब 6 हजार साल पुराने हैं। वैज्ञानिकों ने पाया है कि, बर्फ के अंदर तलवार के आकार के शैवालों को खाकर पलने वाले जीव मौजूद हैं।

धरती के जीवों की तुलना में ज्यादा समृद्ध
अंटार्कटिका में करीब 200 मीटर बर्फ के नीचे मिली इन प्रजातियों को लेकर वैज्ञानिकों ने कई हैरान करने वाली बातें कही हैं। वैज्ञानिकों ने कहा है कि, खुले समुद्र से सैकड़ों मील दूर होने के बाद भी ये जीव काफी समृद्ध विविधता से भरे हुए हैं। वैज्ञानिकों ने पाया है कि, बर्फ के ऊपर रहने वाले जीवों की तुलना में बर्फ के नीचे मिले जानवर ज्यादा जैव विविधताओं से समृद्ध हैं। वैज्ञानिकों ने कहा कि, बर्फ के नीचे मिले इन 77 प्रजातियों में तलवार के आकार वाले ब्रायोजोअन जैसे मेलिसेरिटा ओब्लिका और सर्पुलिड कीड़े जैसे पैरालाओस्पिरा सकुला जैसे जीव भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications