अंटार्कटिक में बर्फ ब्लास्ट के बाद न्यूजीलैंड में तबाही की आशंका, कई शहरों में प्रचंड बर्फीला तूफान
रिपोर्ट के मुताबिक वेलिंगटन के कई उपनगरों में बर्फीले तूफान के साथ ओलावृष्टि हो रही है। ये बर्फीला तूफान उत्तरी द्वीप की तरफ से उठा है। राजधानी में मेयर ने आपातकाल का ऐलान कर दिया है।
वेलिंगटन, जून 29: अंटार्कटिक विस्फोट ने न्यूजीलैंड में स्थिति को काफी खराब कर दिया है। भारी बर्फबारी और खतरनाक तुफान ने न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंग्टन में भी स्थिति को खराब कर दी है और स्थियि ये बन गई है कि राजधानमी के पास तटीय इलाकों से लोगों को फौरन घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। आशंका जताई जा रही है कि न्यूजीलैंड के तटीय इलाकों में काफी भयानक बर्फीला तूफान आ सकता है। हालांकि, अभी भी राजधानी समेत तटीय इलाकों में हर तरफ बर्फ ही बर्फ है और तेज बर्फीली हवा चल रही है और कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बर्फीले तूफान से जनजीवन अस्तव्यस्त
वेलिंगटन रीजन इमरजेंसी मैनेजमेंट ऑफिस ने सोमवार रात बयान जारी करते हुए कहा है कि "यदि आपका घर बर्फीले तुफान की चपेट में आ रहा है या अगर आप खतरे वाले जोन में हैं तो आप फौरन अपने घर को छोड़कर अपने दोस्तों के घर चले जाएं या कहीं सुरक्षित स्थान पर रहने की व्यवस्था कर लें।" रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड की राजधानी के दक्षिणी शहरों के आसपास के समुद्र तट पर में काफी ज्यादा बाढ़ आने की संभावना जताई गई है, वहीं आशंका जताई गई है तेज समुद्री ज्वार की वजह से बर्फीले तूफान के बीच समुद्री बाढ़ हाहाकार मचा सकती है। वहीं, एयर न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में हवा और बर्फीले तूफान की वजह से विमानों को रद्द करने की चेतावनी जारी कर दी है। दक्षिणी ध्रूव की तरफ से आ रहे बर्फीले तुफान की वजह से सड़कें बर्फ से भरने लगी हैं, लोगों के घर बर्फ से ढंकने लगे हैं और बर्फ की बरसात हो रही है।
और खराब होगी स्थिति
रिपोर्ट के मुताबिक वेलिंगटन के कई उपनगरों में बर्फीले तूफान के साथ ओलावृष्टि हो रही है। ये बर्फीला तूफान उत्तरी द्वीप की तरफ से उठा है। बर्फ और बर्फीले तूफान की वजह से सड़कों को बंद कर दिया गया है। न्यूजीलैंड की स्थानीय मीडिया के मुताबिक बर्फीले तूफान की वजह से दर्जनों हाईवे को बंद कर दिया गया है, जिनमें डुनेडिन के उत्तर में राज्य राजमार्ग-1 के साथ ही प्रमुख पहाड़ी दर्रे भी शामिल हैं। वहीं, क्वीन्सटाउन के रिसॉर्ट शहर में बर्फबारी को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है और प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर निकलने से मना किया है। वहीं लोगों से गाड़ी नहीं चलाने की अपील की गई है। वहीं, न्यूजीलैंड के एक और तटीय शहर डुनेडिन में भी भारी बर्फबारी की सूचना है। रिपोर्ट के मुकाबिक अंटार्कटिक में बर्फ विस्फोट ने अधिकतम तापमान को काफी कम कर दिया है। मंगलवार को क्राइस्टचर्च में तापमान 5 डिग्री सेल्सियय है तो वेलिंग्टन में आठ डिग्री और ऑकलैंड में 11 डिग्री तापमान है, जो जून महीने में औसतन तापमान से काफी कम है।
लोकल स्टेट आपातकाल की घोषणा
वेलिंगटन के मेयर एंडी फोस्टर ने स्थिति को देखते हुए स्थानीय आपातकाल की घोषणा कर दी है और मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शहर में करीब 8 मीटर ऊंची पानी की लहरे आ सकती हैं। वहीं, देश के अधिकांश हिस्सों में अंटार्कटिक विस्फोट के बाद कड़ाके की ठंड, भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से घरों में ही रहने के लिए कहा गया है। वहीं, समुद्री इलाकों में बनाए गये रिसॉर्ड को भी फौरन खाली करने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा है कि आज रात तक प्रचंड तूफान और भयानक बारिश हो सकती है। ऐसे में जान-माल के भयानक नुकसान की आशंका जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications