Anju Love Story: छूटा परिवार, धन- धर्म, 'ममता' के आगे सब फेल, PAK से वापस क्यों आना चाहती है अंजू?

जिस के प्यार के लिए अंजू (अब फातिमा) ने देश छोड़ा वो शायद अब बच्चों की ममता के आगे फीका पड़ गया है। इस्लाम बाहुल इलाके में हर रोज ताने सहने के बावजूद पाकिस्तानी परिवार अंजू के साथ डटा रहा। लेकिन अंजू को अब अपने बच्चों को याद सता रही है, जबकि उसे प्यार के लिए अपना भरा पूरा परिवार छोड़ दिया था। इन सबके बीच नसरुल्लाह की टेंशन बढ़ गई है। आखिर नसरुल्लाह को टेंशन किस बात की है और अंजू अब पाकिस्तान से वापस भारत क्यों आना चाहती है?

पाकिस्तान के खैबरपख्तूनख्वा इलाके में रहने वाले नसरुल्लाह के प्यार में अंजू इस कदर की पड़ी कि पति तो क्या उसे अपने बच्चों तक की परवाह ना रही। अंजू ने अपनी सारी पुरानी निशानी मिटाने का निर्णय ले लिया। उन्होंने इस्लाम कबूल किया और नाम भी बदला गया।

Anju Nasrullah Love Story

इस्लाम स्वीकार करने के बाद अंजू का नाम फातिमा रखा गया। लेकिन कुछ महीनों में नसरुल्लाह के प्यार का असर फीका पड़ने लगा और फिर से फातिमा को अपने अंजू (पुराना नाम) वाले दिन याद लगे। सताने लगीं अपने बच्चों की यादें। ऐसे में वो अब भारत लौटना चाहती है। वहीं उनके दूसरे पति नसरुल्लाह के इस बात की चिंता सता रही है कि इस्लामाबाद के आंतरिक मंत्रालय से उन्हें एनओसी कब मिलेगी।

दरअसल, पाकिस्तान में एनओसी मिलने की प्रक्रिया थोड़ी लंबी है। जिसकी वजह से इसमें समय लगता है। इस्लामाबाद से एनओसी मिलने के बाद ही वाघा सीमा के पार आने-जाने के लिए दस्तावेज बनकर बन पाएंगी। जिसके बाद अंजू के भारत आने का रास्ता साफ हो पाएगा। कहा जा रहा है कि वो बच्चों से मिलने के बाद फिर से पाकिस्तान लौट जाएगी।

अंजू बच्चों के कर रही मिस: नसरुल्लाह
अंजू के अब अपने बच्चों का ममता सताने लगी है। वो चैन की नींद नहीं ले पा रही। नसरुल्लाह ने पिछले दिनों एक बयान में उसकी हालत का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि अंजू अपने दोनों बच्चों को बहुत बुरी तरह से मिस कर रही है। ऐसे में उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वो अपने बच्चों से मिलना चाहती है।

राजस्थान में रहता है परिवार
अंजू पति अरविंद के साथ राजस्थान में रहती थी। उसकी एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है। लेकिन वो पाकिस्तान के फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह के प्यार में पड़ गई, जो पाकिस्तान के प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के अपर दिर जिले में रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+