हांगकांग, अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन में एक पालतू बिल्ली पाई गई कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी का संकट अब इंसान के बाद जानवरों में भी मिलने की खबर आई है। ब्रिटेन में एक पालतू बिल्ली में कोरोना संक्रमण का पहला मामला दर्ज किया गया है। ब्रिटेन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि पालतू बिल्ली में यह संक्रमण उसके मालिक से ट्रांसफर हुआ है। गत 22 जुलाई को एक प्रयोगशाला में परीक्षण के बाद पालतू बिल्ली में कोरोना संक्रमण का यह पहला मामला सामने आया है।


इसक प्रमाण नहीं कि बिल्ली मालिक या अन्य जानवरों से संक्रमित हुुई
हालांकि ब्रिटेन के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी क्रिस्टीन मिडिलमिस ने बताया कि इसका कोई भी प्रमाण नहीं कि बिल्ली अपने मालिक या अन्य जानवरों से संक्रमित हुई है। उन्होंने कहा, हम इस स्थिति की बारीकी से निगरानी करना जारी रखेंगे और पालतू जानवरों के मालिकों का मार्गदर्शन भी करते रहेंगे।

साक्ष्य कहते हैं कि बिल्ली को उसके मालिकों से कोरोनो संक्रमण मिला है
वहीं, पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सभी उपलब्ध साक्ष्यों से यही पता चलता है कि बिल्ली को उसके मालिकों से कोरोनोवायरस का संक्रमण मिला है, क्योंकि बिल्ली के मालिक का कोरोना टेस्ट पहले पॉजिटिव रहा था।

बिल्ली और उसके मालिक दोनों के रिजल्ट निगेटिव आ चुके है
मिडिलमिस ने बताया कि बिल्ली और उसके मालिक दोनों के रिजल्ट निगेटिव आ चुके है और संक्रमण का असर किसी दूसरे जानवरों अथवा घर के किसी भी सदस्य में नहीं मिला है।

यह दुर्लभ घटना है, जिसमें घरेलू जानवरों में संक्रमण के लक्षण दिखे हैं
उन्होंने बताया कि यह बहुत दुर्लभ घटना है, जिसमें संक्रमित जानवर में संक्रमण के बहुत हल्के लक्षण दिखे हैं, लेकिन वह कुछ दिनों के अंदर ही ठीक हो गया। यह अलग बात है कि इसका कोई प्रमाण नहीं मिल सका है कि वायरस इंसानों में जानवरों में पहुंचा सकता है।

ब्रिटिश पशु चिकित्सा संघ ने पालतू जानवरों के मालिकों के लिए सलाह दी है
ब्रिटिश पशु चिकित्सा संघ ने पालतू जानवरों के मालिकों के लिए सलाह दी है कि मौजूदा दौर में वह पालतू जानवरों का विशेष ध्यान रखें और अगर घर में किसी भी जानवर के अंदर कोरोना के लक्षण है, उनके संपर्क में आने पर सावधानी बरतें। इस दौरान नियमित रूप से अपने हाथों को पानी से साफ करें। इस तरह कह सकते हैं कि ब्रिटेन जानवरों में कोरोनोवायरस के लक्षण पाया जाना वाला पहला देश बन गया है।

अमेरिका, हांगकांग से जानवरों में कोरोना संक्रमण की खबरें आ चुकी है
इससे पहले अमेरिका, हांगकांग से जानवरों में कोरोना संक्रमण की खबरें आ चुकी है, जबकि बेल्जियम में भी इस तरह का एक मामला सामने आ चुका है, लेकिन वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक इसका कोई आधारभूत सबूत नहीं है कि कुत्ता, बिल्ली या कोई और पालतू जानवर कोरोना वायरस को खुद से दूसरे में ट्रांसफर करता हो।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications