ब्रैड पिट के लिए बनवाए सारे टैटू हटवाएंगी एंजेलिना जोली!
लॉस एंजिलिस। एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट...जिन्हें दो जिस्म एक जान कहा जाता था...आज अलग होने जा रहे हैं। दोनों ने तलाक लेने का फैसला ले लिया है।
सिने जगत की सबसे हॉट तारिकाओं में से एक जोली ने पति ब्रैड पिट से बच्चों के साथ सही ढंग से पेश ना आने के कारण तलाक देने का फैसला लिया है, ऐसा उनकी ओर से कहा जा रहा है, लेकिन उन्हें करीब से जानने वाले इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं बल्कि उनका कहना है कि जोली के तलाक की वजह पिट का आशिकमिजाज होना है।
खैर जो भी हो, आज दोनों अलग होने जा रहे हैं और दोनों की स्थिति शायद ऐसी हो गई है कि दोनों एक-दूसरे से जुड़ी हर बात को भी भूला देना चाहते हैं, तभी तो जोली ने अपने बॉडी से हर वो टैटू को हटवाने जा रही हैं जो कि उन्होंने कभी अपने पति पिट के लिए बनवाए थे।
aceshowbiz.com के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि एंजेलिना जल्द से जल्द ब्रैड पिट के लिए बनवाए सारे टैटू हटवाना चाहती हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें बेहद कष्ट से होकर गुजरना पड़ेगा लेकिन वो पिट से जुड़ी हर याद को मिटा देना चाहती हैं इसलिए वो पीड़ा सहने को भी तैयार हैं।
गौर करने वाली बात ये है कि केवल जोली ने ही नहीं बल्कि पिट ने भी अपने शरीर पर जोली के लिए टैटू बनवाया था लेकिन उनकी ओर से इस तरह की कोई खबर नहीं आयी है।













Click it and Unblock the Notifications