Angelina Jolie ने एक्‍स हसबेंड ब्रैड पिट पर लगाया बच्‍चे का गला घोंटने का आरोप

Angelina Jolie ने एक्‍स हसबेंड ब्रैड पिट पर लगाया बच्‍चे का गला घोंटने का आरोप

Angelina Jolie Brad Pitt legal case: हॉलीवुड एक्‍ट्रेस एंजेलिना जोली ने अपने पूर्व पति ब्रैड पिट पर पिछले दिनों धोखाधड़ी और चोरी का आरोप लगया था और आरोप लगाया था कि ब्रैड ने एंजेलीना से उनकी संयुक्‍त फ्रेंच वाइन बिजनेस को हड़प लिया है और चोरी छिपे संपत्ति अपने दोस्‍तों और कुछ वैनिटी प्रोजेक्‍ट्स में ट्रांसफर कर दिए। वहीं अब 10 साल से भी अधिक समय पहले खरीदी गई फ्रांसीसी वाइनरी से जुड़े मामले में एंजेलीना ने एक काउंटरसूट दायर किया है। जिसमें उन्‍होंने पूर्व पति पर बच्‍चों और स्‍वयं के साथ हुए दुर्व्‍यहार करने संबधी गंभीर आरोप लगाए हैं।

बच्‍चे का गला घोंटा और दूसरे के गाल पर थप्‍पड़ मारा

बच्‍चे का गला घोंटा और दूसरे के गाल पर थप्‍पड़ मारा

जोली के वकीलों द्वारा दायर काउंटरसूट में कई खुलासे करते हुए आरोप लगाए है। एंजेलीना जोली ने काउंटरशूट में आरोप लगाया है कि उनके पूर्व पति ब्रैड पिट ने सितंबर 2016 में कथित तौर पर हुए उड़ान में विवाद के दौरान उनके एक बच्‍चे का गला घोंटने की कोशिश की थी और दूसरे बच्‍चे के गाल पर थप्‍पड़ मारा था। इतना ही नहीं एक्‍ट्रेस के साथ भी हाथापाई की थी।

पिट ने मेरे सिर को पकड़कर जोर से हिलाया और धक्‍का दे दिया

पिट ने मेरे सिर को पकड़कर जोर से हिलाया और धक्‍का दे दिया

एंजेलिना ने ब्रैड पिट पर ये भी आरोप लगाया है कि उसने मेरे सिर को पकड़कर जोर से हिलाया और मेरे कंधों को पकड़ लिया और बाथरूम की की वॉल पर तेजी से धकेल दिया। इसके बाद पिट ने फ्लाइट की छत पर कई बार मुक्का मारा, जिससे जोली को बाथरूम से बाहर आना पड़ा। एक्‍ट्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि पिट के धक्‍का देने के कारण उसकी पीठ और कोहनी घायल हो गई।

वे सब डरे हुए थे। कई रो रहे थे

वे सब डरे हुए थे। कई रो रहे थे

एंजिला ने कहा बचाने के लिए बच्चे दौड़ कर आए और सभी ने बहादुरी से रक्षा करने की कोशिश की वहीं कुछ बच्चों ने पिता ब्रैंड पिट से रुकने की गुहार लगाई। कांउटरशूट मे दावा किया गया वे सब डरे हुए थे। कई रो रहे थे।

2016 में दोनों का हो गया था तलाक

2016 में दोनों का हो गया था तलाक

गौरतलब है कि एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट का लंबे समय तक अफेयर रहा था जिसके बाद 2014 में शादी कर ली थी लेकिन उनका ये रिलेशन ज्‍यादा दिनों तक नहीं चला दोनों में शादी के तुरंत बाद से ही विवाद शुरू हो गया था। रिलेशनशिप में जब तक रहे उनके 6 बच्‍चे हुए लेकिन 2016 में तलाक तक की नौबत आ गई और दोनों ने तलाक ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+