VIDEO: युद्ध के बीच यूक्रेन क्यों गईं हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली? लोगों के साथ कॉफी पीते दिखीं
नई दिल्ली, 1 मई: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को तीसरा महीना शुरू हो गया है, जिस वजह से हालात काफी ज्यादा बिगड़ते जा रहे। दोनों देशों ने कई दौर की बैठक की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। यूक्रेन के लोग भी अब युद्ध के बीच जिंदगी जीन सीख गए हैं। इस बीच वहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

कैफे में एंजेलिना
वायरल वीडियो यूक्रेन के शहर ल्वीव का है, जिसको रूसी सेना ने तबाह कर दिया। वहां के एक कैफे में हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली नजर आईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की कैफे में आती है और वो वहां पर कॉफी लेती है। इसके बाद वो एक बच्चे के पास जाती है। आसपास के लोग उसे ही देखते रहते हैं, बाद में पता चला कि वो एंजेलिना जोली हैं। किसी को समझ में ही नहीं आता कि एंजेलिना वहां कैसे पहुंच गईं।
Recommended Video

ये है जाने की वजह
शुरू में लोग उन्हें एंजेलिना का हमशक्ल मान रहे थे, लेकिन बाद में पता चला कि वो सच में हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक एंजेलिना संयुक्त राष्ट्र के रिफ्यूजी मिशन का हिस्सा हैं, जिस वजह से वो इन दिनों ल्वीव में हैं। उन्होंने वहां के अस्पतालों का भी दौरा किया और वहां पर बच्चों से मुलाकात की। वहीं हॉलीवुड एक्ट्रेस का ये समर्थन देखकर यूक्रेनी लोग काफी खुश हैं। उनको लग रहा कि आने वाले दिनों में कई दूसरे स्टार भी उनके समर्थन में आएंगे।

23 हजार रूसी मारे गए?
वहीं दूसरी ओर अब इस युद्ध में रूस कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया कि उनकी सेना ने 23 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों को इस युद्ध में मारा है। इसके अलावा उसके कई लड़ाकू जहाज, युद्धपोत और टैंक तबाह किए गए। इस बीच खबर ये भी है कि कैंसर से जूझ रहे रूसी राष्ट्रपति अगले कुछ दिनों में अपनी शक्तियां अपने भरोसेमंद जासूस को सौंप सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications