जर्मनी में चासंलर मार्केल की करीबी एनग्रेट को मिली सीडीयू पार्टी की कमान
बर्लिन। जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल जल्द ही राजनीति से संन्यास लेने वाली हैं। उनकी जगह पर उनकी पार्टी किश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) ने अब एनग्रेट क्रैम्प कैरेनबार को पार्टी का जनरल सेक्रेटरी चुन लिया है। यह पार्टी जर्मनी की सत्ता में है। कैरेनबार, मार्केल की करीबी हैं और सात दिसंबर को हुए चुनावों में उन्हें काफी तगड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा। एनग्रेट को पिछले कई वर्षों से मार्केल का प्रतिद्वंदी करार दिया जा रहा था।

एनग्रेट को मिले 52 प्रतिशत वोट्स
चुनावों में किसी भी उम्मीदवार को जीत के लिए 52 प्रतिशत बहुमत की जरूरत होती है। क्रैम्प कैरेनबॉर को इतने वोट आसानी से हासिल हो गए थे। क्रैम्प ने चुनाव में करोड़पति लॉयर फ्रेड्रिक मर्ज को तगड़े मुकाबले में शिकस्त दी। एनग्रेट को जर्मनी में एकेके के नाम से जानते हैं और उन्हें इस चुनाव में 999 में से 517 वोट हासिल हुए। अब वह मौजूदा चांसलर मर्केल की जगह लेंगी। हालांकि मार्केल साल 2021 तक जर्मनी की चांसलर रहेंगी। मार्केल पिछले 18 वर्षों से पार्टी की कमान संभाल रही थीं। क्रैम्प जर्मनी की अगली चांसलर भी हो सकती हैं। शुक्रवार को पार्टी का एक विशेष सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में मार्केल ने दुनिया भर में बढ़ते लोकप्रियतावाद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह खतरों को किनारे करते हुए आगे बढ़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications