Earthquake: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आए भूकंप के तेज झटके

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके बार-बार आ रहे हैं। भारत के भी कई राज्यों में बार-बार भूकंप के झटके आने से लोगों में डर का माहौल है। वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

 An earthquake in Pakistan and Afghanistan in today Morning,

ANI के मुताबिक पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके आए। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप इस्लामाबाद से 40 किमी पश्चिम की ओर आया था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई थी।

वहीं अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। अफगानिस्तान के काबुल में सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर भूकंप के झटकों से जमीन हिलने लगी। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र काबुल से 227 किमी नार्थ ईस्ट में था। हालांकि अब तक इन भूकंप के झटकों से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+