अमेरिका में फिर हिंसा! मिशिगन के वॉलमार्ट में चाकूबाजी से हड़कंप, 11 लोग घायल

Walmart stabbing incident Hindi: अमेरिका में सामूहिक हिंसा की घटनाएँ एक बार फिर चिंता का विषय बन गई हैं। शनिवार को मिशिगन के ट्रैवर्स सिटी स्थित एक वॉलमार्ट स्टोर में जो कुछ हुआ, उसने न केवल स्थानीय लोगों को हिला कर रख दिया बल्कि देशभर में एक बार फिर सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बहस छेड़ दी है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मिशिगन स्टेट पुलिस ने बताया कि, शनिवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) मिशिगन के ट्रैवर्स सिटी के पास स्थित एक वॉलमार्ट स्टोर में चाकूबाजी की घटना में कम से कम 11 लोग घायल हो गए।

Amrica Michigan Walmart

1 को लिया गया हिरासत में

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, मुनसन हेल्थकेयर की चीफ कम्युनिकेशंस ऑफिसर मेगन ब्राउन ने बताया कि सभी 11 घायलों का इलाज ट्रैवर्स सिटी के मुनसन मेडिकल सेंटर में किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि घायलों की चोटों की गंभीरता का मूल्यांकन अब भी किया जा रहा है, लेकिन अभी कोई विशिष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है।

मिशिगन स्टेट पुलिस के अनुसार, एक संदिग्ध को शाम 6 बजे (स्थानीय समय) के करीब हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल इस घटना से जुड़ी जानकारी सीमित है।

ये भी पढ़ें America: फेमस टिकटॉकर 'खाबी लेम' को इस गलती के कारण अमेरिका ने किया देश से बाहर

मामले की जांच जारी

मिशिगन स्टेट पुलिस के छठे जिले ने एक X (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में बताया, 'ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी शेरिफ कार्यालय ट्रैवर्स सिटी के वॉलमार्ट में हुई चाकूबाजी की घटना की जांच कर रहा है। संदिग्ध हिरासत में है, फिलहाल अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।'

ग्रैंड ट्रैवर्स 911 ने आम जनता को आश्वस्त किया है कि आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और अब कोई सक्रिय खतरा नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे वॉलमार्ट और उसके आस-पास के व्यावसायिक क्षेत्रों से दूर रहें, क्योंकि स्थिति अब भी विकसित हो रही है।

ये भी पढ़ें US President Lavish Life: अमेरिकी राष्ट्रपति को कितनी सैलरी मिलती है? सुविधाएं जानकर उड़ जाएंगे होश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+