अमेरिका में चुनावी नतीजों के बीच जारी है कोरोना वायरस का आतंक, एक दिन में सामने आए 102,591 केस

वॉशिंगटन। अमेरिका में चुनाव के नतीजों की सर‍गर्मियों के बीच ही कोरोना वायरस महामारी अपना आतंक मचाए हुए है। गुरुवार को यहां पर एक लाख से ज्‍यादा केस सामने आए हैं और ताजा आंकड़ों ने स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। देश के लगभग सभी राज्‍यों में अस्‍पतालों के बाहर लाइनें लगी हुई हैं और अंदर मरीजों के लिए बेड नहीं हैं। कोलोराडो, इदाहाओ, इंडियाना, मायने, मिशीगन, मिनेसोटा, रोहड आईलैंड राजधानी वॉशिंगटन और विस्‍कोन्सिन में एक दिन में सबसे ज्‍यादा केस सामने आए हैं।

Recommended Video

    US Election Result 2020 : America में Coronavirus का आतंक,एक दिन में 102,591 केस | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus-us.jpg

    50 प्रतिशत केस निकल रहे पॉजिटिव

    अमेरिका में 4 नवंबर को संक्रमण के 102,591 मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस महामारी की वजह से वोटर्स ने मेल के जरिए अपने बैलेट को भेजना सही समझा और वो इलेक्‍शन डे वाले दिन बूथ पर जाने से बचते हुए नजर आए। महामारी इस बार के चुनाव में बड़ा मुद्दा रही है। अमेरिका अब दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने कोविड-19 का प्रकोप सबसे ज्‍यादा झेला है। साउथ डकोटा, आइओवा और व्‍योमिंग में लगातार कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन हो रहा है और लोगों के टेस्‍ट पॉजिटिव आ रहे हैं। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक जो भी टेस्‍ट हो रहे हैं उनमें से 50 प्रतिशत पॉजिटिव निकल रहे हैं। साउथ डकोटा, आइवो और व्‍योमिंग में 40 प्रतिशत से ज्‍यादा लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं।महामारी की वजह से देश में मरने वालों का कुल आंकड़ा 239,829 पर पहुंच गया है।

    टेक्‍सास में 9000 केस

    टेक्‍सास देश का ऐसा राज्‍य है जहां पर संक्रमण में तेजी देखी गई है। यहां पर 25 घंटों में 9,000 नए केस सामने आए हैं। 90 दिनों में पहली बार था जब संक्रमण इस दर पर पहुंचा है। टेक्‍सास में अब तक 18,000 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में गुरुवार को 24 घंटों में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1,130 था। विस्‍कोन्सिन और इलिनियॉस में 6,000 से ज्‍यादा केस ऐसे थे जहां मरीजों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया और यह भी रिकॉर्ड है। मेडिकल सर्विसेज पर लगातार बोझ बढ़ रहा है और अस्‍पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। डेनेवर में मामलों की संख्‍या देखते हुए यहां कर्फ्यू लगाए जाने पर विचार किया जा रहा है। डेनेवर के मेयर माइकल हैंन्‍कॉक के ऑफिस की तरफ से अगले कुछ दिनों में कोई फैसला लिया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+