निज्जर हत्या विवाद के बीच अब कनाडा के रक्षा मंत्री ने भारत के साथ संबंधों पर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

India Canada Row: भारत और कनाडा में बढ़ते राजनयिक तनाव और खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह की हत्या विवाद के बीच कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर (Bill Blair) ने भारत के साथ संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने रविवार को भारत के साथ संबंधों को महत्वपूर्ण बताया है।

कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने कहा कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच के बीच भारत के साथ हिंद-प्रशांत रणनीति जैसी साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि जांच चलने तक हम किसी समझौते से पीछे नहीं हटेंगे।

India Canada Row

निज्जर की हत्या एक चुनौतीपूर्ण मुद्दा है: कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर

हालांकि कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने यह नहीं बताया कि क्या दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनयिक तनाव की वजह से, कनाडाई सरकार की इंडो-पैसिफिक रणनीति का पुनर्मूल्यांकन किया जा सकता है या नहीं। रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने सुझाव दिया कि आरोपों की जांच जारी रहने तक कनाडा भारत के साथ उन सभी साझेदारियों को जारी रखेगा।

ग्लोबल न्यूज को दिए इंटरव्यू में कनाडाई रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने कहा, "हम समझते हैं कि भारत के साथ हमारे संबंधों के संबंध में निज्जर की हत्या एक चुनौतीपूर्ण मुद्दा हो सकता है और ये साबित होता भी दिख रहा है।"

कनाडाई रक्षा मंत्री बोले, 'अगर आरोप सही साबित होते हैं तो...'

बिल ब्लेयर ने आगे कहा, "लेकिन साथ ही, हमारी जिम्मेदारी है कि हम कानून की रक्षा करें, अपने नागरिकों की रक्षा करें और साथ ही यह सुनिश्चित करें कि हम पूरी जांच करें और सच्चाई की तह तक पहुंचें।"

ब्लेयर ने कहा, "अगर आरोप सही साबित होते हैं तो कनाडा की धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या में हमारी संप्रभुता के उल्लंघन के संबंध में ये हमारे लिए बहुत बड़ी चिंता होगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+