जॉर्ज फ्लॉयड हत्याकांड में अमेरिकी पुलिस अधिकारी को 21 साल की सजा

वॉशिंगटन, 08 जुलाई। अमेरिका के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चोविन को अफ्रीकी अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयद की मौत के मामले में 21 साल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि चोविन पहले से ही 22 साल की सजा भुगत रहे हैं। उनके ऊपर मई 2020 में हत्या का केस है। इस हत्याकांड ने पूरे अमेरिका को हिलाकर रख दिया था। जिसके बाद पूरे देश में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ था। जिस तरह से पुलिस का नस्लवादी और बर्बर चेहरा लोगों के सामने आया था उसके खिलाफ पूरे अमेरिका में विरोध हुआ था। अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से कहा गया कि आज जस्टिट डिपार्टमेंट ऐलान करता है कि पूर्वो पुलिस अधिकारी डेरे चोविन को 22 महीने की सजा सुनाई जाती, यह सजा पहले से उनकी सजा में जोड़ी जाएगी, जिसके लिए पहले से ही व जेल में हैं। चोविन पर जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के अलावा 14 साल के बच्चे की हत्या के मामले से पहले ही जेल में हैं।

george

न्याय विभाग ने पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चोविन को पहले 252 महीने की सजा सुनाई है। 15 दिसंबर 2021 में चोविन ने खुद को कोर्ट में दोषी स्वीकार किया था। चोविन ने कहा था कि उसने जानबूझकर फ्लॉयड के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया। उसने जानबूझकर बतौर पुलिस अधिकारी उसपर बल प्रयोग किया, जिसकी वजह से फ्लॉड को गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। चोविन ने इसके साथ ही इस बात को भी स्वीकार किया उसने 14 साल के बच्चों को भी उसके संवैधानिक अधिकार से दूर किया और उसपर गलत शक्ति प्रयोग किया, जिसके चलते बच्चे को गंभीर चोट आई थी।

असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल क्रिस्टेन क्लार्क ने कहा कि चोविन ने फ्लॉयड पर अधिक बल प्रयोग किया, उन्हें मेडिकल मदद नहीं दी, फ्लॉयड की हत्या कर दी गई। 24 फरवरी को कई महीने तक चले ट्रायल के बाद फेडरल ज्यूरी ने तीन पुलिस अधिकारियों को दोषी करार दिया। इस मामले की जांच एफबीआई और मिनिसोटा ब्यूरो ऑफ क्रिमिनल अप्रीहेंसन कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+