Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Biden inauguration: अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के कितने बच्चे हैं? भारतीयों ने सबसे ज्यादा किया सर्च

अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति का शपथ लेने जा रहीं कमला हैरिस के कितने बच्चे हैं, ये सवाल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

What Indian wants to know about Kamala Harris: आज भारतीय मूल की अमेरिकी महिला कमला हैरिस (Kamala Harris) अमेरिका (America) की उपराष्ट्रपति (Vice President) पद की शपथ लेने जा रही हैं। कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला हैं। ऐसे में यकीनन भारत के लिए गर्व का पल है। चूंकी वो भारतीय मूल की हैं, लिहाजा भारत के लोंगों का रूझान कमला हैरिस को लेकर काफी ज्यादा हो चुका है। ऐसे में पिछले एक हफ्ते में भारत में कमला हैरिस को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। लेकिन, सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि सबसे ज्यादा भारतीयों ने गुगल पर ये सर्च किया, कि अमेरिका की नई उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के कितने बच्चे हैं।

KAMAL HARRIS

कमला हैरिस ने दर्ज की है रिकॉर्ड जीत

डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी महिला कमला हैरिस ने अमेरिकी चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। हालांकि, डोनल्ड ट्रंप (Donald trump) ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की जीत पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा दिया। लेकिन अब डोनल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस (White House) से जा चुके हैं। और कुछ ही घंटों बाद कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रही हैं। हालांकि, कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति होंगी, लेकिन भारतीय लोगों का ज्यादा इंटरेस्ट उनके बच्चों को लेकर है।

कमला हैरिस को लेकर भारतीयों के कैसे कैसे सवाल

पिछले एक हफ्ते के गुगल सर्च को देखें, तो पता चलता है कि भारतीय लोगों ने सबसे ज्यादा बार सर्च किया है, कि 'कमला हैरिस के कितने बच्चे हैं?' भारतीय लोगों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी कमला हैरिस के परिवार के बारे में पता लगाना है। लोगों ने बच्चों के सवाल के साथ साथ ये भी सर्च किया है कि 'कमला हैरिस के पति कौन हैं?' 'क्या कमला हैरिस के दत्तक पुत्र भी हैं?' इनके साथ साथ भारत के लोगों ने कमला हैरिस की न्यूड तस्वीरों को लेकर भी गुगल पर सर्च किया है। 'Kamala Harris nude' ये सर्च गुगल पर 300% ज्यादा बार सर्च किया है।

KAMALA HARRIS

कमला हैरिस के परिवार को जानिए

कमला हैरिस के अपने संतान नहीं हैं, लेकिन उनके दो सौतेले बच्चे हैं। ये दोनों बच्चे उनके पति से उन्हें मिले हैं। कमला हैरिस के पति का नाम डग एमहॉफ (Doug Emhoff,) है। जिनकी पहली शादी से दो बच्चे हैं। कमला हैरिस के पति ने पहली शादी क्रिस्टिन एमहॉफ से की थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे कोल (Cole) और इला (Ella) हुए। कोल (Cole) की उम्र 26 साल तो कोल (Cole) अभी 21 साल की हैं।

जब कमला हैरिस से पूछा गया साड़ी पर सवाल

चुनाव प्रचार के दौरान जब कमला हैरिस कैम्पेनिंग कर रहीं थीं, तो एक सभा में उनसे साड़ी पर सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि 'अगर आप चुनाव जीतती हैं तो क्या आप भारत की ट्रेडिशनल साड़ी पहनेंगी?' इस सवाल के जवाब में कमला हैरिस ने कहा था कि 'पहले चुनाव जीतने दीजिए'। कमला हैरिस के कुछ निजी सहायकों ने बताया है कि कमला हैरिस अपनी मां की बहुत करीब थीं और उनकी मां को भारतीय साड़ी बेहद पसंद था, लिहाजा उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद कमला हैरिस साड़ी पहन सकती हैं।

कमला हैरिस के गांव में जश्न

आपको बता दें कि यह पहली बार है जब कोई महिला अमेरीका की उपराष्ट्रपति बनने जा रही है। उसके अलावा खास बात यह है कि कमला पहली अफ्रीकी-अमेरिकी और भारतीय मूल की पहली महिला हैं जो यह कारनामा करने जा रही हैं। इस अवसर पर गांव के धर्मासस्था मंदिर में पूजा भी रखी गई है। उनके नाना पीवी गोपालन इस गांव में पैदा हुए थे और उनके परिवार ने इस मंदिर के लिए दान भी दिया है। आज उनका पैतृक गांव थुलासेंथिरापुरम पूरी तरह जश्न के माहौल में डूब गया है। गांव में आतिशबाजी की जा रही है, मिठाइयां बांटी जा रही हैं और बच्चे कमला का पोस्टर लिए घूम रहे हैं। त्रिची हवाई अड्डे के कर्मचारी और उसी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा, "हम लोग इतना गर्व महसूस कर रहे हैं मानो इंडिया ने ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत लिया हो। किसी भारतीय का अमेरीकी हो जाना आम है लेकिन किसी भारतीय का अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनना बहुत बड़ी बात है।" "उन्होंने हमारे गांव को मशहूर कर दिया है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+