ट्रंप की सुरक्षा में फिर सेंध! आखिर क्या हुआ जो अमेरिकी एयरफोर्स को फाइटर जेट तैनात करने पड़े?
Donald Trump security breach: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में एक बार फिर गंभीर चूक सामने आई है। न्यूजर्सी स्थित ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर के ऊपर प्रतिबंधित एयरस्पेस में एक नागरिक विमान के घुसने से हड़कंप मच गया। यह घटना रविवार दोपहर हुई जब ट्रंप अपने निजी रिट्रीट में मौजूद थे।
अमेरिकी रक्षा एजेंसियों की तत्परता से विमान को समय रहते रोक लिया गया, लेकिन यह घटना राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े करती है। इससे पहले भी ट्रंप की मौजूदगी में ऐसी घुसपैठ हो चुकी है, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील बन जाता है।

क्या हुआ था?
घटना रविवार दोपहर 12:50 बजे (स्थानीय समय) की है जब एक निजी विमान ने उस एयरस्पेस में प्रवेश कर लिया जो अस्थायी उड़ान प्रतिबंध (Temporary Flight Restriction - TFR) के तहत था। यह क्षेत्र विशेष रूप से ट्रंप की मौजूदगी के कारण आम विमानों के लिए प्रतिबंधित किया गया था।
NORAD की फुर्ती से टली अनहोनी
घटना की जानकारी मिलते ही नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) हरकत में आया। NORAD के फाइटर जेट ने उस विमान को तुरंत इंटरसेप्ट किया और पायलट को फ्लेयर्स (विशेष प्रकार की चेतावनी संकेत) के माध्यम से एयरस्पेस से बाहर निकलने का निर्देश दिया। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर निकाल लिया गया।
ये भी पढ़ें डोनाल्ड ट्रंप का फिर दिखा दोहरा रवैया, पाकिस्तान को एक ओर आतंकी बताया और टैरिफ में दी बड़ी राहत
ट्रंप का निजी रिट्रीट
बेडमिंस्टर रिट्रीट, जिसे ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर भी कहा जाता है, ट्रंप की निजी संपत्ति है। इसे उन्होंने 2002 में करीब 35 मिलियन डॉलर (3.5 करोड़ डॉलर) में खरीदा था। यह स्थान ट्रंप के विश्राम और राजनीतिक बैठकों के लिए जाना जाता है।
पहले भी हो चुकी है चूक
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप की सुरक्षा में सेंध लगी हो। 5 जुलाई को भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जब ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप छुट्टियां मनाने न्यूजर्सी आए थे और एक नागरिक विमान ने उसी प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसपैठ की थी।












Click it and Unblock the Notifications