कार्यकाल खत्म होने से पहले तेजी से फैसले ले रहे ट्रंप, अब वीजा प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई
US Visa Ban: इस साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हुए, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को हार का सामना करना पड़ा। अब जनवरी में जो. बाइडन अमेरिका के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे, लेकिन तब तक सत्ता ट्रंप के पास ही रहेगी। ऐसे में वो अपने कार्यकाल के अंतिम समय में नए-नए नियमों को फटाफट लागू कर रहे हैं। बुधवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने उन देशों पर लागू वीजा प्रतिबंध की अवधि बढ़ा दी है, जिन्होंने अमेरिका में कानूनों का उल्लंघन करने वाले अपने नागरिकों को वापस बुलाने से इनकार कर दिया है।

दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप ने इसी साल अप्रैल में एक आदेश जारी किया था। जिसमें कई देशों के विदेश मंत्री और गृह सुरक्षा मंत्री को उन नागरिकों को वापस बुलाने के लिए कहा गया, जिन्होंने अमेरिकी कानून का उल्लंघन किया था। इसके बाद भी कई देशों ने अपने नागरिकों को वापस नहीं बुलाया। जिस पर अमेरिकी सरकार ने उन देशों पर वीजा प्रतिबंध लगा दिया। अब इस संबंध में फिर से आदेश जारी करते हुए ट्रंप ने कहा कि 10 अप्रैल को जारी किया गया प्रतिबंध तक तब लागू रहेगा, जब तक राष्ट्रपति उसे रद्द नहीं करते। उन्होंने इसके पीछे कोरोना महामारी का भी हवाला दिया है।
तिब्बत को लेकर भी बनाई थी पॉलिसी
कार्यकाल के आखिरी दिनों में ट्रंप काफी सक्रिय हैं। हाल ही में तिब्बत में दलाई लामा चुनने की प्रक्रिया में चीनी सरकार की दखलदांजी का उन्होंने कड़ा विरोध किया था। साथ ही बौद्ध धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु के चयन में चीनी हस्तक्षेप को रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई तिब्बत नीति (तिब्बती नीति एवं समर्थन कानून 2020) को मंजूरी दे दी है। तिब्बत ने इस कानून को बनाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति धन्यवाद दिया है।












Click it and Unblock the Notifications