अमेरिका में खौफनाक वारदात, नॉर्थ कैरोलिना रेस्टोरेंट में गोलीबारी, 3 की मौत
American Fish Company Attack: अमेरिका से आई एक हैरान कर देने वाली घटना ने सभी को दहला दिया है। उत्तरी कैरोलिना के एक लोकप्रिय पब और रेस्टोरेंट में अचानक गोलियों की बौछार से माहौल अफरातफरी में बदल गया।
हमलावर ने नाव से आते ही भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी और इस हमले में कम से कम तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। यह वारदात अमेरिकी समाज में गन वायलेंस पर उठ रहे सवालों को एक बार फिर तेज करती है।

नाव से की गई गोलीबारी
यह हमला शनिवार रात लगभग 9:30 बजे हुआ। उत्तरी कैरोलिना के साउथपोर्ट यॉट बेसिन क्षेत्र में स्थित अमेरिकन फिश कंपनी नामक रेस्टोरेंट में लोग वीकेंड एन्जॉय कर रहे थे। तभी अचानक एक नाव रेस्टोरेंट के पास आकर रुकी और हमलावर ने भीड़ पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमले के बाद नाव तेजी से वहां से फरार हो गई। इस अप्रत्याशित हमले ने वहां मौजूद लोगों में दहशत फैला दी।
संदिग्ध की तलाश जारी
स्थानीय पुलिस के अनुसार, गोलीबारी में सात लोग घायल हुए जिनमें से तीन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बाकी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस और जांच एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है और संदिग्ध की तलाश जारी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर अकेला था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों की दहशत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सब कुछ अचानक हुआ। नाव से आई गोलीबारी इतनी तेज थी कि लोगों को समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है। कई लोग सुरक्षित जगहों पर भागे, तो कई जमीन पर गिर गए। रेस्टोरेंट का माहौल कुछ ही मिनटों में चीख-पुकार और अफरातफरी में बदल गया।
ये भी पढ़ें: Trump Melania Fight: हेलीकॉप्टर में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया की जबरदस्त तूतू-मैंमैं Viral, क्या थी वजह?
अस्पताल में भर्ती घायल
नगर प्रबंधक नोआ साल्डो ने पुष्टि की कि गोलीबारी में घायल कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपातकालीन सेवाएं लगातार काम कर रही हैं और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। अस्पताल प्रशासन ने भी कहा है कि कुछ मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
गन वायलेंस पर उठे सवाल
अमेरिका में गन वायलेंस की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्कूल, शॉपिंग मॉल और अब रेस्टोरेंटकिसी भी जगह पर लोग सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे। उत्तरी कैरोलिना की यह घटना इस बहस को और गहरा करती है कि आखिर कब तक मासूम लोग ऐसी हिंसा का शिकार होते रहेंगे।
ये भी पढ़ें: America: Donald Trump ने और मुश्किल किया अमेरिका की नागरिकता लेना, 2024 में गए थे इतने सारे भारतीय?












Click it and Unblock the Notifications