America: Donald Trump ने और मुश्किल किया अमेरिका की नागरिकता लेना, 2024 में गए थे इतने सारे भारतीय?
America: अमेरिका में नागरिकता देने वाले डिपार्टमेंट USCIS ने नैचुरलाइजेशन सिटीजनशिप टेस्ट के नए और पहले से ज्यादा कठिन होने का ऐलान किया है। यह उन लोगों पर लागू होगी जो 18 सितंबर 2025 के 30 दिन बाद अपना नैचुरलाइजेशन फॉर्म जमा करेंगे।
अब देने होंगे इतने सवालों के जवाब
नए टेस्ट में 128 सवालों के पूल में से 20 सवाल पूछे जाएंगे और पास होने के लिए 12 सही उत्तर देना जरूरी होगा। पहले 100 सवालों में से 10 पूछे जाते थे और सिर्फ 6 सही उत्तर देने होते थे। अब अधिकारी टेस्ट तभी रोक देंगे जब आवेदक या तो पास हो जाएगा (12 सही) या फेल हो जाएगा (9 गलत)। पहले चाहे परिणाम कुछ भी हो, पूरे 20 सवाल पूछे जाते थे।

ट्रंप की नीति का हिस्सा
यह नई टेस्ट और नीतिगत बदलाव President Donald Trump के जनवरी 2025 के कार्यकारी आदेश के बाद आए हैं, जिनमें अमेरिकी पहचान और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की बात कही गई थी। हालांकि ये बात भी सभी को मालूम है कि ट्रंप बाहरी लोगों के अमेरिका में आने और नागरिकता लेने की शुरुआत से ही खिलाफत करते रहे हैं।
बुजुर्गों को राहत
USCIS का कहना है कि नया टेस्ट अमेरिकी इतिहास, सरकार और नागरिक सिद्धांतों के ज्ञान का बेहतर मूल्यांकन करेगी और इंटरव्यू का समय भी बैलेंस रखेगी। 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के और 20 साल से ग्रीन कार्ड धारक लोग अभी भी छोटी टेस्ट देंगे - 20 सवालों के विशेष सेट में से 10 सवाल, जिनमें से 6 सही देने होंगे।
कठिन टेस्ट को बता रहे आसान
USCIS प्रवक्ता मैथ्यू ट्रेगेसर ने कहा कि अमेरिकी नागरिकता सबसे पवित्र नागरिकता है और इसे उन्हीं विदेशी नागरिकों को मिलनी चाहिए जो अमेरिकी मूल्यों और सिद्धांतों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि नया टेस्ट यह सुनिश्चित करेगा कि केवल योग्य लोग ही अमेरिकी नागरिक बनें। USCIS निदेशक जोसेफ एडलो ने पिछले महीनों में कहा था कि मौजूदा टेस्ट बहुत आसान है और बदलाव की जरूरत है।
दूसरे नंबर पर भारतीय बने अमेरिकी
FY 2024 में 8.18 लाख विदेशी नागरिकों ने अमेरिकी नागरिकता ली। इनमें सबसे ज्यादा मैक्सिको के (1.07 लाख), और दूसरे नंबर पर भारतीय (49,000+) रहे। USCIS ने कहा है कि स्टडी गाइड को अपडेट किया जाएगा और पुराने व नए दोनों प्रारूपों की सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध होगी ताकि लोग समय पर तैयारी कर सकें।
नैतिक चरित्र का आकलन बदला
अब USCIS अधिकारी आवेदक के 'अच्छे नैतिक चरित्र' का आकलन चेकलिस्ट से हटकर समग्र दृष्टिकोण से करेंगे। पड़ोस की जांच फिर से शुरू कर दी गई है और पिछले 5 साल की निवास-नौकरी की जानकारी देखी जाएगी। नई नीतियों में यह साफ कर दिया गया है कि अवैध रूप से वोट डालना, वोट के लिए अवैध रजिस्ट्रेशन करना या झूठा दावा करना नागरिकता पाने से अयोग्य कर देगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications