अमेरिकी नागरिकों को मुफ्त में मिलेगी कोरोना वैक्सीन की डोज!
नई दिल्ली। अमेरिकी में संभावित कोरोना वैक्सीन की ट्रायल प्रक्रिया अगर सफल रहती है और अमेरिका में कोविड-19 की वैक्सीन विकसित हो जाता है तो प्रत्येक अमेरिकी नागरिक को यह कोरोना वैक्सीन का डोज मुफ्त में दिया जाएगा। जी हां, इसका ऐलान अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया है। इसके साथ ही उन्होंने इसका भरोसा दिलाया गया है कि वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।


हर कसौटी पर वैक्सीन को परखेंगे, फिर मंजूरी दी जाएगी: अमेरिका
अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पॉल मैंगो ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, हम जांच के नियमों में कोई कमी नहीं ला रहे हैं, हम हर कसौटी पर वैक्सीन को परखेंगे, उसके बाद ही मंजूरी दी जाएगी। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप प्रशासन के आलोचकों को डर है कि नवंबर में होने वाले चुनावों के चलते ट्रंप सरकार जल्दबाजी में वैक्सीन लॉन्च कर सकती है, क्योंकि अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।

फिलहाल अमेरिका में वैक्सीन निर्माण के कुल 6 प्रोजेक्ट चल रहे हैं
अमेरिका में फिलहाल छह वैक्सीन प्रोजेक्ट चल रहे हैं। ट्रंप सरकार ने इसके लिए 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा की रकम लगाई गई है और वैक्सीन विकसित होने बाद लाखों डोज़ की डिलीवरी के लिए समझौते किए हैं। वैक्सीन के डोज़ के लिए अमेरिकी सरकार ही पैसे चुकाएगी। वैक्सीन लगाने वाले डॉक्टरों और क्लीनिक्स को इसके लिए पैसे दिए जाएंगे, लेकिन इसका खर्च निजी और सरकारी इंश्योरेंस संस्थाएं उठाएंगी।

जनवरी 2021 तक लाखों में वैक्सीन डोज़ डिलीवर करने के रास्ते पर हैं अमेरिका
पॉल मैंगो ने बताया कि अधिकतर व्यावसायिक इंश्योरेंस संस्थाओं ने अपने ग्राहकों की जेब से खर्च होने वाले पैसों में उन्हें छूट देंगी। उन्होंने बताा कि अमेरिका जनवरी 2021 तक लाखों में वैक्सीन डोज़ डिलीवर करने के रास्ते पर हैं। नेशलन इंस्टीट्यट ऑफि हेल्थ(NIH) के डायरेक्टर फ्रांसिस कॉलिन्स ने कहा कि उन्हें आशा है कि अमेरिका की ओर से फंडेड इन छह वैक्सीन प्रोजेक्ट्स में कम से कम एक वैक्सीन साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी।

आलोचकों को डर है कि ट्रंप प्रशासन वैक्सीन लाने की जल्दबाजी कर सकती है
हालांकि उन्हें उन्हें डर है कि ट्रंप प्रशासन वैक्सीन लाने की जल्दबाजी में इसकी सुरक्षा से समझौता कर सकती है, लेकिन मैंगो ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वैक्सीन को बनाने और इसके ट्रायल के नियामकों में किसी तरह का समझौता नहीं किया जा रहा है और इसके बन जाने पर इसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो जाने पर ही इसे लॉन्च किया जाएगा।

रूस ने क्लिीनिकल परीक्षण के अंतिम चरण से पहले वैक्सीन को मंजूरी दी
इसी सप्ताह रूस ने क्लिीनिकल परीक्षण के अंतिम चरण की शुरुआत से पहले ही एक वैक्सीन को मंजूरी दे दी है, जबकि वैक्सीन की प्रभावशीलता और सुरक्षा को सत्यापित करने के लिए दवा को हजारों वालंटियर्स में इंजेक्ट किया जाता है। यही कारण है कि अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग अधिकारी एंथनी फाउसी ने एक इंटरव्यू में रूसी वैक्सीन पर सवाल उठाया है।

मुझे संदेह है कि रूसी टीका सुरक्षित और प्रभावी हैः एंथोनी फाउसी
बकौल फाउसी, रूसियों ने निश्चित रूप से साबित किया है कि उनका टीका सुरक्षित और प्रभावी है, लेकिन मुझे संदेह है कि उन्होंने ऐसा किया है। वहीं, कोलिन्स ने रूसी टीके "स्पुतनिक वी" की तुलना सोवियत संघ के अग्रणी उपग्रह से किया है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications