Zydus Cadila ने सस्ती रेमडेसिविर दवा भारतीय बाजार में उतारी, जानिए कितनी है कीमत?
नई दिल्ली। भारतीय दवा कंपनी जायडस कैडिला ने गुरुवार को ऐलान किया कि उसने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए उपयोगी दवा रेमडेसिवियर को रेमडेक ब्रांड नाम से भारतीय बाजारों में पेश किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि रेमडेक की 100 मिलीग्राम की शीशी की कीमत 2,800 रुपए है। कंपनी के मुताबिक यह दवा सरकारी और निजी अस्पतालों में ही मिलेगी।


देश में जायडस पांचवीं कंपनी है जिसने एंटीवायरल दवा लॉन्च की है
देश में जायडस पांचवीं कंपनी है जिसने एंटीवायरल दवा लॉन्च की। इससे पहले फार्मा कंपनी हेटेरो लैब्स, सिप्ला, मायलन एनवी और जुबिलेंट लाइव साइंसेस ने यह दवा बाजार में उतारी है। जायडस कैडिला ने बताया कि यह दवा उसके वितरण नेटवर्क के जरिए पूरे देश में उपलब्ध होगी।

कैडिला हेल्थकेयर कहा, ‘रेमडैक सबसे सस्ती दवा है
कैडिला हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉ. शरविल पटेल ने कहा, ‘रेमडैक सबसे सस्ती दवा है, क्योंकि हम चाहते हैं कि कोविड-19 के इलाज में अधिक से अधिक मरीजों तक यह दवा पहुंच सके। इस दवा के लिए सक्रिय दवा घटक (एपीआई) का विनिर्माण समूह की गुजरात स्थिति इकाई में किया गया है।

जायडस कैडिला कोविड-19 की वैक्सीन बनाने की कोशिश भी कर रही है
जायडस कैडिला कोविड-19 की वैक्सीन बनाने की कोशिश भी कर रही है और जायकोव-डी नाम की यह वैक्सीन क्लिनिकल परीक्षण के दूसरे चरण में है। हालांकि रूस वैक्सीन बनाने का दावा किया है, लेकिन रूसी वैक्सीन को लेकर बहुत सारे सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि वैक्सीन की क्लिीनिकल स्टडी नहीं हुई है। वहीं, वैक्सीन को लेकर सिर्फ 38 लोगों पर टेस्ट किया गया।

कोरोना के इलाज के लिए सैकड़ों ड्रग कैंडीडेट्स की पहचान की गई है
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मशीन लर्निंग का उपयोग करके सैकड़ों संभावित नई दवाओं की पहचान की है, जो नोवल कोरोनवायरस अथवा SARS-CoV-2 के कारण होने वाली बीमारी का इलाज करने में मदद कर सकती हैं।

आणविक, सेल और सिस्टम बायोलॉजी के प्रोफेसर आनंदसंकर रे ने कहा
आणविक, सेल और सिस्टम बायोलॉजी के प्रोफेसर आनंदसंकर रे ने कहा कि कोविड-19 को रोकने वाली प्रभावी दवाओं की पहचान करने की तत्काल आवश्यकता है। और हमने एक खोज की ओर बढ़ रहे हैं, जिसने कई ड्रग कैंडीडेट्स की पहचान की है।

नई दवा आर्टफिशियल इंटलीजेंस से जुड़ी एक कम्प्यूटेशनल रणनीति है
खोज की ओर बढ़ रही दवा आर्टफिशियल इंटलीजेंस से जुड़ी एक प्रकार की कम्प्यूटेशनल रणनीति है। कहने का मतलब है कि यह एक कंप्यूटर एल्गोरिथ्म जो समय के साथ सुधार, परीक्षण और त्रुटि के माध्यम से गतिविधि की भविष्यवाणी करना सीखता है।












Click it and Unblock the Notifications