एक ही नाम, एक ही रास्ता, हवा में अचानक आमने-सामने आ गए दो प्लेन, कैसे बची 295 यात्रियों की जान?

American Airlines AA2482 call Sign Incident: 14 अगस्त की आधी रात के बाद अमेरिका के फीनिक्स एयरस्पेस में कुछ ऐसा हुआ, जिसने एविएशन सेफ्टी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अमेरिकन एयरलाइंस के दो बोइंग 737-800 विमान एक ही फ्लाइट नंबर और कॉल साइन AA 2482 के साथ एक ही समय पर हवा में मौजूद थे।

एक विमान शिकागो से फीनिक्स पहुंच रहा था, जबकि दूसरा फीनिक्स से शिकागो के लिए उड़ चुका था। दोनों एक ही कम्युनिकेशन फ्रीक्वेंसी पर थे। हालात बिगड़ सकते थे, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

American Airlines AA2482 call Sign Incident

मौसम ने बिगाड़ा पूरा फ्लाइट शेड्यूल

इस पूरे कन्फ्यूजन की शुरुआत खराब मौसम और फ्लाइट में हुई देरी से हुई। AA 2482 आमतौर पर शिकागो ओ'हारे और फीनिक्स स्काई हार्बर के बीच राउंड-ट्रिप सेवा है। सामान्य तौर पर फीनिक्स पहुंचने वाला विमान ही वापस शिकागो के लिए उड़ान भरता है। लेकिन देरी के कारण एयरलाइन ने फीनिक्स में मौजूद दूसरे विमान को वापसी के लिए भेज दिया। इसी बदलाव से दोनों विमान कुछ समय के लिए एक ही कॉल साइन के साथ हवा में आ गए।

ये भी पढे़ं: ईरान से डर गए थे ट्रंप? हत्या की धमकी के बाद एयर फोर्स वन छोड़ गुप्त विमान में हुए शिफ्ट, बड़ा खुलासा

एक ही कॉल साइन ने बढ़ाया खतरा

ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, फीनिक्स से शिकागो जाने वाला विमान करीब 11:41 बजे रात को रवाना हुआ, जबकि शिकागो से आने वाला विमान करीब 12:15 बजे फीनिक्स पहुंच रहा था। यानी दोनों विमान एक ही समय में फीनिक्स एयरस्पेस में मौजूद थे। आने वाला विमान 11,000 फीट से नीचे उतर रहा था और दूसरा 9,000 फीट की ओर चढ़ रहा था। अगर रेडियो पर निर्देश को लेकर भ्रम होता, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।

कंट्रोलर ने ऐसे संभाली खतरनाक स्थिति

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने तुरंत दोनों विमानों को अलग-अलग पहचान के साथ निर्देश देना शुरू किया। उन्होंने एक को American 2482 on arrival और दूसरे को American 2482 on departure कहकर संबोधित किया। आने वाले विमान को 11,000 फीट पर बनाए रखा गया, जबकि रवाना हुए विमान को 9,000 फीट पर रखा गया। दोनों के रास्ते साफ होने के बाद ही दूसरे विमान को 21,000 फीट तक चढ़ने की अनुमति दी गई।

दोनों विमानों में थे 295 यात्री

इस घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों विमानों में कुल 295 यात्री सवार थे। फीनिक्स पहुंचने वाले विमान में 122 यात्री थे, जबकि शिकागो जाने वाले विमान में 173 लोग मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि दोनों पायलटों ने एक-दूसरे के विमान को कई मील की दूरी से देख लिया और विमान सुरक्षित तरीके से अपने रास्ते पर आगे बढ़ गए। कंट्रोलर ने भी इसे अपने 25 साल के करियर की बेहद असामान्य घटना बताया।

ये भी पढे़ं: Peru Plane Crash Reason: पेरू में कैसे क्रैश हो गया प्लेन? दो पायलट समेत 13 की मौत, मरने वालों में कौन-कौन?

अब FAA और एयरलाइन की जांच पर नजर

एविएशन एक्सपर्ट स्टीव अरोयो ने भी इस तरह की स्थिति को बेहद दुर्लभ बताया है। शुरुआती तौर पर फ्लाइट डिस्पैच स्तर पर चूक की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। अब FAA और अमेरिकन एयरलाइंस यह पता लगाने में जुटे हैं कि दो विमानों को एक ही समय पर समान कॉल साइन कैसे मिल गया और सिस्टम ने पहले ही इसकी चेतावनी क्यों नहीं दी। यह घटना बताती है कि विमान सुरक्षा में छोटी सी चूक भी कितनी बड़ी समस्या बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+