ईरान से डर गए थे ट्रंप? हत्या की धमकी के बाद एयर फोर्स वन छोड़ गुप्त विमान में हुए शिफ्ट, बड़ा खुलासा

Donald Trump Iran Threat: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक सनसनीखेज दावा सामने आया है. वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई में तुर्किये से ब्रिटेन लौटते वक्त ट्रंप को ईरान की ओर से कथित हत्या की धमकी मिली थी. खतरे को देखते हुए उनकी यात्रा के दौरान बेहद गोपनीय सुरक्षा ऑपरेशन किया गया.

दावा है कि ट्रंप को पहले एयर फोर्स वन में बैठाया गया, लेकिन कुछ ही मिनट बाद उन्हें गुप्त तरीके से एक छोटे सैन्य विमान में शिफ्ट कर दिया गया. खास बात यह रही कि इस दौरान पत्रकारों और कई अधिकारियों को भी यह पता नहीं चल पाया कि राष्ट्रपति किस विमान में मौजूद हैं

Donald Trump Iran Assassination Threat
.

एयर फोर्स वन से गुपचुप निकाले गए ट्रंप

वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, 8 जुलाई को नाटो शिखर सम्मेलन के बाद ट्रंप अंकारा एयरपोर्ट से एयर फोर्स वन में सवार हुए. हालांकि, विमान में पहुंचने के कुछ मिनट बाद उन्हें कथित तौर पर एक कैटरिंग कंटेनर के जरिए बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें C-32A सैन्य विमान में पहुंचाया गया. इस विमान ने ट्रंप को ब्रिटेन पहुंचाया, जबकि मीडिया को यही विश्वास रहा कि राष्ट्रपति एयर फोर्स वन में ही हैं.

ये भी पढे़ं: भारत पर 100% टैरिफ लगाने निकले ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी सांसदों ने ही खोल दिया मोर्चा

पत्रकारों को खिड़कियों के पर्दे बंद रखने का आदेश

रिपोर्ट के अनुसार, अंकारा से उड़ान भरने वाले विमान में मौजूद पत्रकारों को खिड़कियों के पर्दे बंद रखने के निर्देश दिए गए थे. यह कदम असामान्य माना गया. इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स समेत कुछ अमेरिकी मीडिया संस्थानों ने भी रिपोर्ट किया था कि ईरान समर्थित समूहों से संभावित खतरे के चलते ट्रंप की यात्रा योजना में बदलाव किया गया था. हालांकि, अमेरिकी प्रशासन ने इस पूरे गुप्त ऑपरेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

कतर के गिफ्ट वाले विमान पर भी सवाल

ट्रंप तुर्किये जिस नए बोइंग 747-8 विमान से पहुंचे थे, उसे कतर के शाही परिवार की ओर से अमेरिका को उपहार में दिया गया है. इसी विमान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं. कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि इसमें पुराने एयर फोर्स वन की तरह कुछ महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रणालियां, खासकर एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम, पूरी तरह उपलब्ध नहीं थीं. इसी वजह से वापसी यात्रा में अतिरिक्त सावधानी बरती गई.

ये भी पढे़ं: Netanyahu Political Tension: ट्रम्प के एक दावे से इजराइल में सियासी भूचाल! नेतन्याहू सरकार गिरने की नौबत

व्हाइट हाउस ने सुरक्षा पर दी सफाई

रिपोर्ट के बाद AFP ने जब व्हाइट हाउस से विमान की सुरक्षा को लेकर सवाल किया तो प्रशासन ने इसका बचाव किया. व्हाइट हाउस के संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने कहा कि नया एयर फोर्स वन अत्याधुनिक तकनीक और उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रोटोकॉल से लैस है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप खुद कई बार कह चुके हैं कि अमेरिका के दुश्मन उन्हें निशाना बनाना चाहते हैं. ऐसे खतरों से निपटने के लिए प्रशासन हर संभव कदम उठाता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+