Peru Plane Crash Reason: पेरू में कैसे क्रैश हो गया प्लेन? दो पायलट समेत 13 की मौत, मरने वालों में कौन-कौन?
Peru Plane Crash Reason: पेरू के दक्षिणी इलाके में एक छोटा पर्यटक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो पायलट समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर यूरोपीय पर्यटक थे, जो यूनेस्को विश्व धरोहर नाजका लाइन्स (Nazca Lines) को हवाई जहाज से देखने जा रहे थे।
विमान इका प्रांत के पिस्को एयरपोर्ट से उड़ान भरा था। शनिवार(2 अगस्त 2026) दोपहर करीब 12:55 बजे (स्थानीय समय) नाज़का शहर के पास पुएब्लो विएजो इलाके में यह दुर्घटना हुई। नाज़का लाइन्स से करीब 12 किलोमीटर दूर विमान एक खेत में गिरा। दुर्घटना के तुरंत बाद विमान में आग लग गई, जिसकी वजह से बचाव कार्य मुश्किल हो गया और कोई भी व्यक्ति बच नहीं पाया।

विमान एयरोडियाना (Aerodiana) नामक पर्यटन कंपनी का Cessna Grand Caravan था, जो नाज़का लाइन्स की साइटसीइंग फ्लाइट्स के लिए मशहूर है।
मरने वालों में कौन-कौन?
- 11 पर्यटक: 7 इटालियन (18 से 54 वर्ष), 2 स्पेनिश (52 वर्ष), 2 जर्मन (77 और 78 वर्ष)।
- 2 पायलट: अमेरिको साल्ज़ार (Americo Salazar) और सह-पायलट इरेनका गुआनिलो डेल कार्पियो (Irenka Guanilo del Carpio)।
पुलिस मेजर जॉर्ज एंड्रेड ने मौके पर बताया कि 11 यात्री और 2 चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।
Whats Is Nazca Lines: नाज़का लाइन्स क्या हैं?
नाज़का रेखाएं (Nazca Lines) पेरू के दक्षिणी रेगिस्तानी इलाके में स्थित प्राचीन भू-आकृतियां (Geoglyphs) हैं। ये हजारों साल पुरानी हैं और इतनी बड़ी हैं कि इन्हें जमीन से साफ नहीं देखा जा सकता - इन्हें देखने के लिए हवाई यात्रा सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। यूनेस्को इन्हें 'पुरातत्व की सबसे बड़ी पहेलियों' में से एक बताता है। यहां जानवरों (बंदर, हमिंगबर्ड, बिल्ली), पौधों, काल्पनिक जीवों और कई किलोमीटर लंबी ज्यामितीय आकृतियों के चित्र बने हैं। माना जाता है कि ये खगोलीय अनुष्ठानों से जुड़े थे। पेरू में माचू पिचू और कुस्को जैसे स्थलों के साथ नाज़का लाइन्स भी पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण हैं।
Peru Plane Crash Reason: दुर्घटना का कारण क्या है?
अभी तक आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। पेरू के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। राष्ट्रपति केइको फुजिमोरी ने दुर्घटना पर दुख जताया और संबंधित मंत्रालयों की रिपोर्ट आने तक हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद करने पर विचार करने की बात कही। यह पहली बार नहीं है जब नाज़का लाइन्स की साइटसीइंग फ्लाइट में हादसा हुआ हो। पहले भी 2010 और 2022 में ऐसे दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं।
पेरू पर्यटन पर असर
पेरू में 2025 में 41 लाख से ज्यादा पर्यटक आए थे। यह देश अपने ऐतिहासिक और पुरातात्विक खजानों के लिए दुनिया भर से सैलानियों को आकर्षित करता है। इस दुर्घटना से पर्यटन उद्योग पर असर पड़ सकता है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होने की संभावना है। जांच रिपोर्ट आने तक अधिक जानकारी का इंतजार है। यदि नई डिटेल्स आएंगी तो हम अपडेट करेंगे। यह हादसा उन हजारों पर्यटकों के लिए चेतावनी है, जो नाज़का जैसी जगहों पर एडवेंचर फ्लाइट्स का मजा लेते हैं। सुरक्षित यात्रा हमेशा प्राथमिकता होनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
