Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

America Voting New Rules: ट्रंप ने भारत की चुनावी प्रक्रिया की तारीफ की, शशि थरूर बोले- हमारे लिए गर्व की बात

America Voting New Rules: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनावी प्रक्रिया की तारीफ की। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और ब्राज़ील जैसे देशों का हवाला देते हुए अमेरिका के चुनाव प्रणाली में बड़े सुधार के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने क्या कहा चलिए जानते हैं?

इस आदेश में कहा गया है कि अमेरिका, जो कभी लोकतंत्र का अगुवा था, अब बुनियादी चुनावी सुरक्षा उपायों को लागू करने में विफल हो रहा है। ट्रंप प्रशासन के अनुसार, भारत और ब्राज़ील में वोटर आईडी को बायोमेट्रिक डेटाबेस से जोड़ा गया है,जबकि अमेरिका में अभी भी नागरिकता के लिए सिर्फ स्वयं-घोषणा पर भरोसा किया जाता है।

America Voting New Rules

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने अपने आदेश में कहा, "निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव हमारे संवैधानिक गणराज्य को बनाए रखने के लिए अनिवार्य हैं। अमेरिकी नागरिकों के मतों की सही तरीके से गिनती और पंजीकरण होना आवश्यक है, ताकि किसी भी अवैध हस्तक्षेप से बचा जा सके।" उन्होंने कहा कि भारत और ब्राज़ील में वोटर आईडी को बायोमेट्रिक डेटाबेस से जोड़ा गया है, जिससे मतदाता की पहचान सत्यापित करना आसान हो जाता है।

भारत में विपक्ष चुनावी प्रक्रिया पर उठाता रहा है सवाल

वहीं भारत में चुनावी प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रही है। इसको लेकर सड़क से संसद तक मुद्दा बार-बार उठाया जाता है। वोटर आईडी से लेकर EVM पर विपक्षी दल सवाल उठाती रही है। इसी बीच अमेरिका का भारत के वोटर आईडी को लेकर की गई तारीफ की दुनिया भर में चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें Trump Tariff War: अमेरिकी उत्पादों पर जीरो टैरिफ चाहते हैं ट्रंप, जानिए भारत को कितना नुकसान?

शशि थरूर ने क्या कहा?

वहीं इसी बीच ट्रंप के इस बयान के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरुर का भी बयान सामने आया है। उन्होंने ट्रंप की तारीफ को भारत के लिए गर्व की विषय बताया है। शशि थरूर ने कहा, 'अमेरिका में वोटिंग के दौरान नागरिकता साबित करने के लिए सिर्फ खुद का घोषणापत्र देना पड़ता है।'

'लेकिन भारत में हमारे पास एक मजबूत व्यवस्था है-वोटर लिस्ट, आईडी कार्ड और पूरी सत्यापन प्रक्रिया, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि वोट डालने वाला व्यक्ति वास्तव में नागरिक है। यह प्रक्रिया 1952 से चल रही है और प्रभावी रूप से काम कर रही है।'

ये भी पढ़ें Donald Trump ने इंपोर्टेड कारों पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ, जानिए क्‍या होगा इसका असर?

'हमारे लिए गर्व की बात'

थरूर ने आगे कहा, "दुनिया में भारत की इस चुनावी व्यवस्था को बहुत सम्मान मिलता है। जब अमेरिका के राष्ट्रपति खुद भारत को एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करते हैं और यह स्वीकार करते हैं कि उनके देश ने इसे सही तरीके से नहीं अपनाया, तो यह हमारे लिए गर्व की बात है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+