Donald Trump ने इंपोर्टेड कारों पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ, जानिए क्‍या होगा इसका असर?

Imported cars 25 percent: अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने विदेश से आयात होने वाली इंपोर्टेड कारों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। ट्रंप ने बुधवार की रात इससे संबंधित आदेश पर हस्‍ताक्षर भी कर दिए हैं। विदेशी कारों के आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाकर ट्रंप ने कार निर्यातकों को बड़ा झटका दिया है।

ट्रंप ने ऑटो आयात पर 25% टैरिफ की जो घोषणा की है उससे अमेरिका को सालाना 100 बिलियन डॉलर की आय होने का अनुमान है। डोनाल्‍ड ट्रंप ने टैरिफ की घोषणा करते हुए दावा किया है कि इससे घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। आइए जानते है विदेशी कारों के आयात पर अमेरिकी ट्रंप सरकार द्वारा 25 फीसदी टैरिफ लगाए जाने का क्‍या असर होगा?

Donald Trump

बता दें अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप के इस आदेश के बाद अमेरिका में विदेशी गाड़ियों पर 25 फीसदी टैरिफ लगेगा। ट्रंप ने दावा किया कि इससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इससे ऑटोमोबाइल कंपनियों पर भी आर्थिक दबाव पड़ सकता है, खासकर जो कंपनियां ग्लोबल सप्‍लाई चेन पर निर्भर हैं।

अमेरिका की ट्रंप सरकार द्वारा 3 अप्रैल से प्रभावी इस टैरिफ का उद्देश्य ऑटो निर्माताओं (auto manufacturers) को संयुक्त राज्य अमेरिका में कारखाने स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में व्यापक सप्‍लाई चेन (comprehensive supply chain) में कटौती होगी।

टैरिफ बढ़ने से कार की कीमतों पर क्‍या होगा असर

टैरिफ़ लगाए जाने से कार की कीमतों में तेजी से वृद्धि होने का अनुमान है, आयातित वाहनों की कीमत संभावित रूप से अतिरिक्त $12,500 होगी। यह देखते हुए कि एक नई कार की औसत कीमत $49,000 के आसपास है। जिसके चलते मध्‍यवर्गीय परिवारों के लिए कार खरीद पाना मुश्किल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+