अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी, 11 की मौत, 6 जख्‍मी

Recommended Video

    Virginia Beach में सरकारी कर्मचारी ने अंधाधुंध गोलियां चलाई, 12 लोगों की मौत कई घायल |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। अमेरिका के वर्जीनिया बीच में मास शूटिंग की खबर आ रही है। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक हमलावर को पुलिस ने गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी वर्जीनिया बीच में ही नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार को स्थानीय समय के अनुसार शाम चार बजे के बाद हुई।

    अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी, 11 की मौत, 6 जख्‍मी

    पुलिस अधिकारी जेम्स सेरवेरा ने बताया कि छह घायलों में से एक पुलिसकर्मी भी है, लेकिन वह सुरक्षा जैकेट की वजह से बच गया। सेरवेरा ने बताया कि बंदूकधारी ने बिल्डिंग की कई मंजिलों पर अंधाधुंध गोलीबारी की है। वर्जीनिया के गवर्नर राल्फ नॉर्थम ने कहा, "यह वर्जीनिया बीच और पूरे कॉमनवेल्थ के लिए त्रासदीपूर्ण दिन है। इस गोलाबारी के शिकार हुए लोगों और उनके परिजनों से गहरी संवेदना है।'

    प्रशासन की ओर से इस घटना के बाद पीड़ितों के रिश्तेदारों को अपडेट के लिए एक मिडिल स्कूल में इकट्ठा करने के लिए कहा गया है। मेडिकल परीक्षक कार्यालय के प्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं पुलिस और अन्य सार्वजनिक सुरक्षा कर्मी घटना स्थल पर शुक्रवार रात तक मृतकों की पहचान करने की कोशिश में लगे रहे। वहीं 6 घायलों में से पांचको सेंटारा वर्जीनिया बीच जनरल अस्पताल भेजा गया और एक को सेंटारा प्रिंसेस ऐनी अस्पताल ले जाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+