America: पॉप सिंगर Mary Millben ने लगाई राहुल गांधी की क्लास, PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात

America: पॉप सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैरी मिलबेन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में भारत का प्रधानमंत्री बनने की न तो समझ है और न ही वे इस लायक हैं। मिलबेन ने यह टिप्पणी 17 अक्टूबर 2025 को दी, जब उन्होंने राहुल गांधी के हालिया बयान पर जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से "डरते" हैं।

मोदी के समर्थन में मैरी

मैरी मिलबेन, जो पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व शैली की प्रशंसा कर चुकी हैं, ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह दावा पूरी तरह गलत है कि भारत के प्रधानमंत्री ट्रंप से भयभीत हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- "राहुल गांधी, आप गलत हैं। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से नहीं डरते। वे दीर्घकालिक रणनीति को समझते हैं। अमेरिका और भारत दोनों अपने-अपने हितों को सर्वोपरि रखते हैं, और यही सच्चे नेताओं का कर्तव्य होता है।"

America

'आई हेट इंडिया टूर पर लौटें राहुल'

मिलबेन ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपने "आई हेट इंडिया टूर" पर वापस लौट जाना चाहिए। उन्होंने लिखा -"राहुल गांधी, आपसे इस स्तर के नेतृत्व की उम्मीद नहीं की जा सकती, क्योंकि आपके पास भारत का प्रधानमंत्री बनने की समझ नहीं है। बेहतर होगा कि आप अपने 'आई हेट इंडिया' टूर पर लौट जाएं, जिसका दर्शक सिर्फ आप खुद हैं।"

उनकी यह टिप्पणी राहुल गांधी के "वोट अधिकार यात्रा" और "भारत जोड़ो यात्रा" की ओर इशारा करती है, जिन्हें उन्होंने व्यंग्यात्मक रूप में "आई हेट इंडिया टूर" कहा।

राहुल गांधी का बयान जिसने मचाई बहस

दरअसल, राहुल गांधी ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि मोदी "ट्रंप से डरते हैं" और उन्हें यह तय करने देते हैं कि भारत रूस से तेल खरीदेगा या नहीं।

राहुल ने X पर लिखा था- "प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप से डरते हैं। ट्रंप को यह तय करने देते हैं कि भारत रूसी तेल खरीदेगा या नहीं। बार-बार अपमान झेलने के बावजूद वे उन्हें बधाई संदेश भेजते रहते हैं। वित्त मंत्री की अमेरिका यात्रा रद्द कर दी। शर्म अल-शेख छोड़ दिया। ऑपरेशन सिंदूर पर भी चुप्पी साध ली।"

ट्रंप का खोखले दावे

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा। उन्होंने इसे यूक्रेन पर रूस के दबाव बढ़ाने के लिए "एक बड़ा कदम" बताया।
हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने तुरंत इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच हाल में कोई फोन कॉल या बातचीत नहीं हुई है।

मिलबेन के बयान का असर

मैरी मिलबेन, राहुल गांधी और भाजपा नेताओं के बीच यह जुबानी जंग इस बात का संकेत है कि आने वाले महीनों में भारत-अमेरिका संबंधों और घरेलू राजनीति दोनों पर बयानबाजी और तीखी हो सकती है। अमेरिकी गायिका का यह बयान न केवल राहुल गांधी के लिए राजनीतिक असहजता पैदा करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि मोदी की वैश्विक छवि अब अमेरिकी सार्वजनिक हस्तियों तक में भी मजबूत प्रभाव डाल रही है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+