America:अब ट्रंप ने सीरियाई लोगों पर चलाया हंटर! 60 दिन तक सब ठीक, 61वें दिन होगा खेला!
America ने सीरियाई (Syrian) प्रवासियों के लिए Temporary Protected Status (TPS) का दर्जा खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को इस फैसले का ऐलान किया गया। अब अमेरिका में रह रहे 6,000 से ज्यादा सीरियाई प्रवासियों को 60 दिनों के भीतर अमेरिका छोड़ने का आदेश दिया गया है। ऐसा न करने पर उन्हें गिरफ्तारी और निर्वासन का सामना करना पड़ेगा।
क्या है TPS और क्यों हुआ खत्म?
TPS (Temporary Protected Status) ऐसा प्रोग्राम है जिसके तहत किसी देश में संकट, युद्ध या आपदा की स्थिति में वहां के नागरिकों को अमेरिका में अस्थायी रूप से रहने और काम करने की अनुमति मिलती है। अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने कहा है कि अब सीरिया में हालात इतने खराब नहीं हैं कि लोग वापस न जा सकें। विभाग की प्रवक्ता ट्रिसिया मैकलॉघलिन ने कहा- "सीरिया में अब ऐसी स्थितियां नहीं हैं जो उनके नागरिकों को घर लौटने से रोकें।"

60 दिन का समय, वरना कार्रवाई
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने साफ कहा है कि 60 दिन की अवधि खत्म होने के बाद जो लोग स्वेच्छा से नहीं जाएंगे, उन्हें हिरासत में लेकर डिपोर्ट कर दिया जाएगा।
ट्रंप प्रशासन की सख्त पॉलिसी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई देशों के प्रवासियों के लिए TPS खत्म कर चुके हैं -
• वेनेजुएला
• होंडुरास
• हैती
• निकारागुआ
• यूक्रेन
गलत इस्तेमाल बना कारण- ट्रंप
ट्रंप का तर्क है कि TPS का अतीत में गलत इस्तेमाल हुआ है और बहुत से लोग जो अब भी अमेरिका में हैं, उन्हें सुरक्षा की जरूरत नहीं है। हाल ही में अमेरिका ने सीरिया को लेकर काफी पॉजिटिव और प्रोग्रेस दावे किए थे। ऐसा में ट्रंप का ये फैसला हैरान करने वाला।
ट्रंप का डिपोर्ट वाला कार्यकाल
अगर ट्रंप 2.0 की भविष्य में बात की जाएगी तो इसे अमेरिका के इतिहास में डिपोर्ट वाला कार्यकाल कहा जा सकता है। क्योंकि इसी कार्यकाल में सबसे ज्यादा लोगों को अमेरिका के बाहर भेजा गया। या फिर अवैध प्रवासियों पर अमेरिका ने दरियादिली दिखाना बंद कर लोगों को दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र से बाहर खदेड़ा गया। हालांकि विपक्षी नेताओं ने हमेशा ट्रंप के इस कदम की आलोचना की है और भविष्य में सरकार आने पर सुधार करने का वादा किया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications