अमेरिका की कोरोना टास्क फोर्स के मुखिया ने चेताया, देश अभी संक्रमण की पहली लहर में ही

नई दिल्ली। अमेरिका के टॉप स्वास्थ्य विशेषज्ञ और देश की कोरोना वायरस टास्क फोर्स के मुखिया डाक्टर एंथनी एस फाउची ने देश में कोविड19 मामलों को लेकर चेताया है। डॉक्टर एंथी ने कहा है कि देश में कोरोना का अभी पहला ही दौर है। छह राज्यों में नए केसों में रिकॉर्ड बढोतरी पर उन्होंने ये कहा है। उनका कहना है कि इसे कोरोना की दूसरी वेव ना मानी जाए, अभी पहला ही दौर देश में हैं।

ट्रंप की रैली में हिस्सा लेने से भी किया इनकार

ट्रंप की रैली में हिस्सा लेने से भी किया इनकार

डाक्टर एंथनी एस फाउची ने डोनाल्ड ट्रंप की राजनीतिक रैली में भी भाग लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि शनिवार को होने वाली इस रैली में भारी संख्या में लोग जुटेंगे। एक तरफ हॉटस्पॉट बढ़ रहे हैं और दूसरी तरफ ऐसी रैली में मैं हिस्सा लूं, ये ठीक नहीं है। एरिजोना, फ्लोरिडा, ओक्लाहोमा, ओरेगन और टेक्सास ने मंगलवार को कोरोनोवायरस के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की, जबकि नेवाडा में मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए।

अमेरिका के कई शहरों में तेजी से बढ़े मामले

अमेरिका के कई शहरों में तेजी से बढ़े मामले

हाल के दिनों में, उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना और अलबामा में कोरोन के मामले तेजी से बढ़े हैं। यहां कई महीनों तक प्रतिबंध के बाद कुछ व्यवसायों और सार्वजनिक स्थानों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है, इसको भी मामले बढ़ने की वजह माना जा रहा है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज के निदेशक डॉ फाउची का कहना है कि न्यूयॉर्क और दूसरे शहरों में मामले कम हुए हैं तो दसरी जगह बढ़े रहे हैं। इसको लेकर हम चिंतित हैं।

कोरोना के बावजूद रैली करेंगे ट्रंप

कोरोना के बावजूद रैली करेंगे ट्रंप

कोरोनावायरस मामलों में कई शहरों में तेजी से बढोतरी और विशेषज्ञों की ओर से चेताए जाने के बावजूद ट्रंप रैली करने जा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप शनिवार को ओक्लाहोमा के दूसरे सबसे बड़े शहर, तुलसा में रैली करेंगे। मार्च के बाद से पहली बार वो रैली करेंगे। बता दें कि अमेरिका में कोरोना के 2,235,678 मामले अब तक आए हैं और 119,955 मौते हुई हैं। ये दुनिया के किसी भी दूसरे देश से ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+