ट्रंप की एडवाइजर ने कहा- मेरे साथ हुआ यौन शोषण
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक एडवाइजर ने रविवार को कहा है कि उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ है। ट्रंप की एडवाइजर केल्याने कॉनवे ने सुप्रीम कोर्ट के लिए नामित जस्टिस ब्रेट कैवानॉघ के मामले पर सीएनएन पर एक चर्चा के दौरान कहा कि वह खुद यौन उत्पीड़न की शिकार हो चुकी है। कानवे ने कहा, 'यौन शौषण, यौन उत्पीड़न और बलात्कार पीड़ितों के लिए मेरी बहुत सहानुभूति है।'

सीएनएन से एक इंटरव्यू के दौरान ब्रेट कैवानॉघ पर लगे यौन शोषण आरोपों को लेकर चर्चा कर रही थी, उसी दौरान वह भावुक हो गई, जिसके बाद उसने कहा 'मैं यौन शोषण की पीड़ित हूं।' हालांकि, कॉनवे ने अपने साथ हुए यौन शौषण को लेकर ज्यादा कुछ नहीं बता पाई। कॉनवे ने कहा कि आरोपियों का सही से सजा मिलनी चाहिए।
कॉनवे ने कहा कि यह कोई #MeeToo मूवमेंट नहीं है, बल्कि एक पक्षपातपूर्ण राजनीति का हिस्सा है। यह पहली बार है जब ट्रंप की एडवाइजर ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में चर्चा की है। सीएनएन से बात करते वक्त कॉनवे ने कहा कि जिन महिलाओं ने भी यौन शोषण का आरोप लगाया है, उन्हें सुना जाने की जरुरत है।
गौरतलब है कि ट्रंप ने जिस ब्रेट कैवानॉघ को सुप्रीम कोर्ट के लिए जज नामित किया है, उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। ट्रंप के आदेश के बाद एफबीआई को इस मामले की जांच करने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications