अमेरिका की सबसे ताकतवर नेता नैन्सी पेलोसी ने माना पीएम मोदी का लोहा, बोलीं- उनकी भाषण क्षमता शानदार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी भाषण शैली की लिए देशभर में जाना जाता है, जिस तरह से वह लोगों के साथ संवाद स्थापित करते हैं, उसका हर कोई लोहा मानता है। लेकिन पीएम मोदी की भाषण शैली का अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष और सबसे शक्तिशाली डेमोक्रेटिक नेता ने नैन्सी पेलोसी ने भी लोहा माना है। गुरुवार को पीएम मोदी की तारीफ करते हुए नैन्सी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषण देने की क्षमता जबरदस्त है. वह शानदार हैं हैं भारत के लोग उनकी मुट्ठी में हैं।

नैन्सी ने कहा कि मुझे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ भारत जाने का मौका मिला था, जब प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ओबामा के बीच मुलाकात हुई और दोनों नेताओं ने उद्योग जगत के लोगों के साथ बात की। इसके बाद पीएम मोदी और भाषण दिया था, इस दौरान पीएम मोदी ने जो भाषण दिया वह उन तमाम जबरदस्त भाषण में से एक था, जिसे मैंने सुना था। नैन्सी ने कहा कि पीएम मोदी ने अंग्रेजी में बात की थी। यह काफी प्रेरणादायी था, उन्होंने मूल्यों के बारे में बात की थी।
नैन्सी पेलोसी ने कहा कि हमारे पास अपनी सोच, जानकारी और रणनीति है, लेकिन संदेश काफी अहम होता है, पीएम मोदी इसमे मास्टर हैं। श्रोता उनके हाथ में होते हैं। नैन्सी ने खुद को महात्मा गांधी का पुजारी का पुजारी बताया। एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने स्कूल में हैट पहना था, इस दौरान एक नन ने मुझसे पूछा कि तुम्हे क्या लगता है तुम क्या हो, महात्मा गांधी हो। उस वक्त मुझे उनके बारे में नहीं पता था। मैं लाइब्रेरी गई और वहां महात्मा गांधी के बारे में कई किताबें थी। कॉलेज में मैं महात्मा गांधी पर लिखी कई किताबें लाया करती थी। मैंने उनके बारे में बहुत कुछ सीखा। इसके बादद मैंने उनकी पूरी तरह से पुजारी हो गई।












Click it and Unblock the Notifications